अहंकार पूरी ज़िंदगी आत्मरक्षा के अलावा और कुछ नहीं कर रहा होता। 'मुझे अपने आप को बचाना है,' और अगर उसे अपने आप को बचाना है, तो वो अपने लिए कोई कठिन लक्ष्य चुनेगा क्या? यह मत कहो कि 'मुझे जो पसंद है, मैं वो काम करूँगा,' तुम वो काम करोगे तो फिर कुछ बदलेगा भी नहीं। जहाँ दिख रहा है कि कमज़ोरी है, वहाँ जाओ — भले ही वहाँ कुछ लाभ न हो रहा हो, भले ही वहाँ कोई पूछने वाला न हो। वहाँ पर ठीक है, पोल खुलेगी, थोड़ी बेइज़्ज़ती होगी, लेकिन कमज़ोरी टूटेगी।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: प्रणाम, आचार्य। मैं ये चैप्टर पढ़ रहा था, “बिफ़ोर यू विनिंग, आस्क: व्हाट आर यू विनिंग?”
आचार्य प्रशांत: ज़ोर से बोलिए, कितने लोग हैं, थोड़ा-सा आवाज़ वहाँ तक जाएगी। ये भी एक तरह का अहंकार हो गया न, कि “मैंने तो सुन लिया और मैंने तो सुना दिया; बाकियों को सुनाई पड़े कि न पड़े, मेरा क्या जाता है?”
प्रश्नकर्ता: तो सर, जब आपने कहा कि “जो लड़ाई आपको चूज़ करनी है लाइफ़ में, कि क्या आपको अचीव करना है या क्या आप पाना चाहते हो, बिफ़ोर यू विनिंग, आस्क: व्हाट आर यू विनिंग?”
तो जब आप अपने गोल्स वाइज़ली चूज़ करने के लिए बोलते हो, तो जब हम सेल्फ़-इन्क्वायरी करते हैं, वाइज़ली गोल्स रिसेट करते हैं, तब दिक़्क़त ये आती है कि हम कई बार अपने कॉन्फ़्लिक्ट ऑफ़ इंटरेस्ट




