पृथ्वी नहीं गर्म हो रही है, हम भीतर से तप रहे हैं, अपनी कामनाओं में। आग लगी हुई है हमारे भीतर — और भोग लूँ, और भोग लूँ, मुझे और कंज़म्पशन करना है। ये जो हमारे भीतर आग लगी हुई है ना, ये ग्लोबल वार्मिंग के रूप में हमें दिखाई दे रही है। कचरा बाहर नहीं फैल रहा है, कचरा हमारे भीतर है। और जब तक इंसान के भीतर के कचरे को साफ़ नहीं करोगे, बाहर कचरे को रोकने का कोई तरीका नहीं है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
आचार्य प्रशांत: सबसे पहले तो सभी आयोजकों का हार्दिक धन्यवाद, इस आयोजन के लिए और इस पुरस्कार के लिए। और यहाँ उपस्थित सभी बंधुओं को भी नमस्कार। यह अवार्ड पर्यावरण के क्षेत्र में दिया जाता है।
मैं यहाँ तक अभी आ रहा था, पर्यावरण की जब बात होती है, तो हम बात करते हैं जंगलों की, नदियों की, हवा की, भूजल स्तर की, समुद्रों के स्तर की, पशुओं की प्रजातियों की — कितनी संख्या बची है जो बहुत ख़तरे में प्रजातियाँ हैं उनकी। कितने बाघ अभी बचे हुए हैं, हवा कितनी ज़हरीली हो गई है, नदियाँ कितनी दूषित हो गई हैं।
हम यह बात करते हैं, और यह बातें बाहरी तौर पर सूचना देने के लिए अच्छी होती हैं। यह जितने अभी हम आँकड़े कह रहे थे, यह अच्छे सूचकांक हैं, इंडिकेटर्स हैं। लेकिन क्या पर्यावरण को बचाने के लिए इन सूचकांकों पर काम करना पर्याप्त होगा? जो कुछ अभी छोटा समय, कुछ मिनट मेरे पास हैं, उनमें मैं आपसे कुछ सवाल पूछना चाहूँगा।
हम नदियों के दूषण की चिंता तो कर लेते हैं, नदी गंदी हो रही है। पर क्या हम यह पूछ रहे हैं कि हम कैसे हैं जो नदी को गंदा करते हैं? और




