अकेलापन, भावुकता, प्रेम और धर्म परिवर्तन — एक लड़की, कितने धोखे!

भीतर से लड़की सिकुड़ जाती है। उसकी जैसे पूरी चेतना ही संकीर्ण हो गई हो। डर आ जाता है उसके भीतर। छुटपन आ जाता है बहुत तरीके का। वो बड़ी बातें अब सोचने में लगभग असमर्थ हो जाती है। भई जिसको अभी अपने घर का ही नहीं पता वो और कौन सी बड़ी बात सोचे? जिसको अभी यही नहीं पता कि इतनी बड़ी चीज भविष्य में मेरे साथ होनी क्या है कि मैं कहाँ जाकर पढ़ने वाली हूँ। वो और कौन सी बड़ी बात सोचेगी? उसके लिए तो यही बहुत बड़ा मुद्दा है जो खाए जाता है। कि आसपास के लोग इनकी उपेक्षा इनके व्यवहार का 'इनडिफरेंस' और जिसके यहाँ जाना है। वो होगा कौन?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: नमस्ते आचार्य जी। मेरा नाम प्रिया है। मेरा क्वेश्चन पर्सनल लाइफ़ से रिलेटेड है इसलिए मैंने मास्क लगाया हुआ है। निजि प्रश्न है मेरा। जी, मैं जिस गाँव से आती हूँ वहाँ पर लड़कियों की एजुकेशन पे ध्यान नहीं दिया जाता है और मुझे भी रोका जाता था बाउंड किया जाता था, कि पढ़ाई मत करो क्योंकि तुम्हें तो सिर्फ घर के काम देखने हैं। और तुम पढ़ाई करके क्या करोगी तो मैंने किसी तरीके से अपनी एजुकेशन ली और उसके बाद अब मैं चार साल से मुंबई में आईटी कंपनी में काम कर रही हूँ। मेरे जो पुराने रिश्तेदार थे उनसे बात होना कम हो गई। जो दोस्त यार थे वो भी छूट गए। मतलब उनसे बात कम होने लगी तो कुछ अकेलापन सा महसूस होने लगा।
मेरी दोस्त रियाज नाम के बंदे से हुई। वो मेरा ऑफिस कलीग ही है जिसके साथ अब काफी क्लोज़ रिलेशनशिप है मेरा, और मतलब बंदा अच्छा है। उससे मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है। कुछ दिनों से ऐसा है कि, मुझे लग रहा है कि वो मेरी केयर की जगह काफी ज्यादा पज़ेसिव हो रहा है। उसका मानना है कि, वो केयर कर रहा है बट मुझे लगता हैजि कि वो



