अगर एक कमरा खाली है, उसमें मुझे घुसने से डर लग रहा है, तो इसका मतलब ये है कि कमरा अज्ञात नहीं छोड़ा मैंने। मैंने उसके ऊपर अपनी ज्ञात कल्पनाएँ डाल दीं, और अब मैं कह रहा हूँ कि इस कमरे के भीतर शेर है, या चोर है, या भूत है, या कुछ है। अगर आप भविष्य को अज्ञात का अज्ञात ही रहने दें, तो डर कहाँ से आएगा? ये होता है आत्म-अवलोकन, कि पीछे जाकर देखना कि ये जो एंड प्रॉडक्ट निकला है, फियर नाम का, ये किन-किन चीज़ों के कॉम्बिनेशन से आ रहा है। और आप जैसे ही ये देख लेते हो, आज़ाद हो जाते हो।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: सर, इंग्लिश में या हिंदी में?
आचार्य प्रशांत: किताब अंग्रेज़ी में है, आप जैसे बोलना चाहें, बोलिए।
प्रश्नकर्ता: माय क्वेश्चन इज़ फ्रॉम चैप्टर 20: “फियर इज़न्ट अ वीकनेस, इट्स अ मेसेज।”
जैसे, पिछले कुछ वर्षों में मुझे आपसे बहुत ताक़त मिली है और मैंने कई डर को पार कर लिया है, जो मैं कुछ साल पहले नहीं कर पाया था, ये ऐसा है। लेकिन कई बार, जैसे ज़्यादातर अकेले, जहाँ मैं वास्तव में गहराई में चला जाता हूँ, जहाँ ये बहुत जटिल हो जाता है, जहाँ मैं संदेश को नहीं समझ पाता हूँ, जो मुझे वहाँ से मिल रहा है। मैं इसे देखने की कोशिश करता हूँ, ये क्या कहने की कोशिश कर रहा है? लेकिन मुझे ये स्पष्ट रूप से समझ नहीं आता, जैसे मैं बिना वजह इतना उदास क्यों हो रहा हूँ? ऐसे समय में क्या करना चाहिए?




