
मनुष्य के ज्यादा उपभोग के कारण, उसकी कामनाओं के कारण आज जलवायु परिवर्तन की समस्या सामने आई है, जो लगातार बढ़ते कार्बन एमिशन के कारण हुई है। जितना मनुष्य के द्वारा उपभोग ज्यादा होगा इसकी कामना पूरी करने की दौड़ ज्यादा होगी, उतना कार्बन एमिशन बढ़ेगा उतना ही जलवायु परिवर्तन देखने को मिलेगा। यह सब मनुष्य के कारण हुआ है फिर भी अपनी और अपने अहंकार की ओर जिसकी अंधी भूख को पूरा करने के लिए इंसान पूरी जिंदगी दौड़ता रहता है, उस अहंकार को वह है ही नहीं यह जानने की वजह जगह वह और ग्रीन टेक्नोलॉजी, नई टेक्नोलॉजी, मून पर जाकर सूर्य और पृथ्वी के बीच सेटेलाइट की रिफ्लेक्टिव चादर लगाने की बात करता है ताकि सूर्य की गर्मी पृथ्वी की ओर ना आए और सामान्य इंसान ऐसे लोगों को गाली देने के काम करता है लेकिन अपना जो अहंकार है उसके कारण जो कंजप्शन की दौड़ चली है उसे नहीं देखता।


















