
ADARSH DUBEY
बिल्कुल मैंने भी अनुभव किया है जब अहंकार के विगलन को चुनते हैं तो आगे भी चुनाव में उसका असर दिखता है। फरवरी 2026 में जब ऋषिकेश में आचार्य जी से मिला तो कुछ घटा और मैंने "वीगन" होना चुना, तब लगता था मैं हो गया हूं बस इतना काफी है लेकिन फिर जहां भी जाता था वही चाय, कॉफी ऑफर की जाती थी और मैं बस बता देता था कि मैं नहीं पीता, लेकिन अब जब मिलता हूं तो बताता हूं कि मुझे डेयरी उत्पादों के पीछे हिंसा समझ आ गई और मैंने इसे बंद कर दिया, और फिर शुरू होते हैं लोकधर्मी तर्क तब मैं उन्हें विस्तार से तथ्यों के साथ बताता हूं हो रही हिंसा के बारे में.


















