
Neha
अहंकार खुद को अलग मानता है। अहंकार खुद को मजबूर, असहाय, दुखी, गुलाम, मालिक और करने वाला मानता है लेकिन करने वाली प्रकृति है। सोचने वाली बुद्धि है। प्रकृति ने दिमाग दिया है, बुद्धि दी है उसका प्रयोग करने के लिए, ये जानने के लिए कि क्या सही है और क्या गलत? और अहंकार ने अपने बचाव और अपनी इमेज बनाने, बिगाड़ने और बचाने के लिए बुद्धि का गलत प्रयोग करा। मैं यह हूं मैं वह हूं। ये एक भाषा है जिसके माध्यम से इंसान दूसरों को अपनी बात समझाता है लेकिन मैं यह हूं ने इसे भाषा न समझकर अपनी idendity बना लिया। और, इससे जुड़ी कहानियां और भ्रम भी पाल लिए है।































