
मेरे यहां का भी यही हाल हैमेरे घर के लोग सोचते हैं कि मैं घंटों बैठकर मूर्ति पूजा करू Iपहले तो करती थी मगर जब से आचार्य जी को सुनना शुरू की हूं तब से मुझे मूर्ति के सामने घंटों बैठकर मूर्ति पूजा करना अच्छा नहीं लगता यह बात मेरी सास को नहीं अच्छी लगती तो वह मेरे पति को हमेशा उनका कान भरती रहती हैं कि बच्चे कभी आगे नहीं बढ़ेंगे बच्चों का भविष्य नहीं अच्छा होगा यह पूजा पाठ नहीं करती हैंक्या पूजा पाठ करने से ही बच्चों का भविष्य अच्छा होता है अपनी सास को मैं कैसे समझाऊं मैं तो एकदम तंग आ गई हूं Iपहले तो मैं सब के बारे में ज्यादा सोचती थी सिर्फ खाना बनाना सबको खिलाना यही सब काम करते रह जाती थी दिन भर अब मैं खुद के बारे में सोचती हूं तो घरवालो को बहुत परेशानी होती है तो मैं क्या करूं।मैं यूट्यूब पर आचार्य जी को सुनती तो हुँ 2023 से मगर अभी 2 महीने सेगीता सत्र से जुड़ी हुँ वह भी मेरे परिवार वालों को पसंद नहीं है।


















