
किसी लेखक की महानता सिर्फ उसकी रचनाओं को पढ़ने या याद करने में नहीं, बल्कि उसके विचारों को अपने जीवन में उतारने में है। उन्होंने गरीबों, किसानों और स्त्रियों के दुखों के माध्यम से समाज की सच्चाई दिखाई। लेकिन हम अक्सर किसी के विचारों से लाभ तो लेते हैं, उसके काम को आगे बढ़ाने की अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते। असली सवाल यह है कि हम किसी के विचारों से कितना बदले हैं। सिर्फ सुन लेना, पढ़ लेना या प्रशंसा कर देना काफी नहीं है। जरूरी है कि हम उन विचारों को समझें, अपने जीवन में देखें और उनके अनुसार जीने का प्रयास करें। मुझे अपने जीवन में भी यह देखना है कि जिन लोगों से मुझे सही दिशा मिलती है, उनके काम के प्रति मेरी जिम्मेदारी क्या है। क्या मैं केवल उनसे लाभ ले रही हूँ, या उनकी बात को समझकर अपने जीवन में बदलाव भी ला रही हूँ? सच्चा सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि विचारों को जीवन में उतारने और सही काम में अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने से होता है।


















