
1️⃣. AP फ्रेमवर्क चेतना को कैसे परिभाषित करता है? अपने शब्दों में लिखिए। 🌿🌿* AP फ्रेमवर्क में चेतना को समझना वास्तव में अपने ही अहंकार और उसकी बनाई हुई दुनिया को समझना है।* फ्रेमवर्क के अनुसार चेतना कोई बाहर रखी हुई वस्तु नहीं है, जिसे अहंकार एक वैज्ञानिक वस्तु की तरह देखकर माप सके। सामान्यतः हम चेतना को विचार, भावना, स्मृति, इच्छा और अनुभवों का नाम मान लेते हैं, लेकिन ये चेतना की सामग्री हैं। चेतना में हमेशा एक द्रष्टा और दृश्य, यानी विषय और विषयी का द्वैत होता है। इसीलिए चेतना को समझने के लिए केवल बाहर की दुनिया को देखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उस ‘मैं’ को देखना जरूरी है जो देख रहा है। जब ईमानदारी से अपने डर, इच्छाओं, पहचानों और धारणाओं को देखा जाता है, तो अहंकार की पकड़ ढीली पड़ने लगती है। 2️⃣तंत्रिका विज्ञान (Neuroscience) चेतना को कैसे परिभाषित करता है और ये AP फ्रेमवर्क से कैसे अलग है? 🌿🌿तंत्रिका विज्ञान सामान्यतः चेतना को मस्तिष्क की जैविक गतिविधियों से उत्पन्न अनुभव और जागरूकता के रूप में समझता है। वह यह जानने का प्रयास करता है कि मस्तिष्क के कौन-से हिस्से, न्यूरॉन्स और तंत्रिका-प्रक्रियाएँ हमारे अनुभव, विचार, भावनाएँ और जागरूकता से जुड़ी हैं। यानी विज्ञान चेतना को मुख्यतः तीसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण से अध्ययन करने योग्य घटना मानता है। इसके विपरीत AP फ्रेमवर्क पूछता है कि जिस व्यक्ति के मस्तिष्क और चेतना का अध्ययन किया जा रहा है, वह स्वयं कौन है? विज्ञान चेतना को एक Object की तरह देखता है, जबकि AP उस Subject यानी ‘मैं’ की जाँच पर जोर देता है जो अनुभव कर रहा है और प्रश्न पूछ रहा है। इसलिए AP फ्रेमवर्क के अनुसार केवल मस्तिष्क की गतिविधियों को समझ लेने से उस अहंकार और उसके दुख की जड़ नहीं समझी जाती। 3️⃣आचार्य जी के अनुसार स्वतंत्र इच्छा (Free Will) क्या है? अपने जीवन से कुछ उदाहरण दीजिए जहाँ आपको लगता आप स्वतंत्र इच्छा का पालन करते हैं, क्या वाकई स्वंतंत्र होतीं है। 🌿🌿आचार्य जी के अनुसार सामान्यतः जिसे हम स्वतंत्र इच्छा कहते हैं, वह वास्तव में बहुत बार हमारी इच्छाओं, डर, आदतों, स्मृतियों और आत्म-सुरक्षा की मजबूरियों से निकलती है। हमे लगता है कि हम स्वतंत्र होकर अपना कोई निर्णय ले रहे हैं, लेकिन यदि मैं अपने निर्णय को ईमानदारी से देखूँ तो पता चलता है कि उसके पीछे कोई डर, लालच, तुलना, प्रतिष्ठा या पुरानी आदत काम कर रही होती है। उदाहरण के लिए, यदि मैं पढ़ाई इसलिए कर रही हूँ कि मुझे वास्तव में ज्ञान चाहिए, तो एक बात है; लेकिन यदि मैं केवल इसलिए पढ़ रही हूँ कि दूसरे मुझसे आगे न निकल जाएँ या लोग मुझे असफल न समझें, तो मेरा निर्णय स्वतंत्र नहीं है। 🪞इसलिए अहंकार के रहते हमारी स्वतंत्रता बहुत सीमित है। *आचार्य जी के अनुसार वास्तविक स्वतंत्रता उस क्षण में दिखाई देती है जब व्यक्ति अपनी ही मजबूरियों को देख पाता है और अहंकार के विगलन की दिशा चुनता है।* 4️⃣कल के बोध प्रत्युषा सत्र में आचार्य जी ने कहा कि अहंकार भी नहीं, बल्कि ‘दुख’ मौलिक होता है। आप इससे क्या समझे? संक्षिप्त में लिखिए। 🌿🌿सत्र से मैं यह समझ पायी कि अहंकार को केवल एक अलग वस्तु या स्थायी सत्ता मानना सही नहीं है। अहंकार साधन है, दुख साध्य (अनुभूति) है: अहंकार दुख को उत्पन्न करने वाला एक माध्यम या जड़ कारण हो सकता है, परंतु मनुष्य जिस वास्तविकता को सीधे तौर पर भोगता और अनुभव करता है, वह दुख ही है। हमारे जीवन की शुरुआत ही असुरक्षा, अधूरापन और पीड़ा के अहसास के साथ होती है। यही मौलिक दुख मनुष्य को जीवन की खोज और मुक्ति की ओर प्रेरित करता है। जब हम यह स्वीकार करते हैं कि दुख हमारा मौलिक स्वभाव नहीं है बल्कि एक विसंगति है, तभी हम इसके समाधान की वास्तविक तलाश शुरू कर पाते हैं। संक्षेप में, अहंकार स्वयं में कोई अंतिम बुराई नहीं है, बल्कि वह उस गहरे और मौलिक दुख का लक्षण मात्र है जिससे हर जीव मुक्ति पाना चाहता है। ✊ इसलिए मुक्ति का अर्थ अहंकार को किसी नई पहचान से बदलना नहीं, बल्कि उस दुख को सीधे देखना है जिसके कारण अहंकार लगातार खुद को बनाए रखता है।


















