
❓ ऐसे क्लाइमेट इवेंट्स की सूची बनाइए, जो पिछले महीने दुनिया भर में हुए हैं और बताइए कि उनका आपसे क्या संबंध है? ..स्विट्ज़रलैंड के ग्लेशियरों का तेज़ी से पिघलना — हमारी ऊर्जा-खपत और उससे होने वाले उत्सर्जन से जुड़ा है। अत्यधिक गर्मी की घटनाएँ — AC, बिजली, परिवहन और अत्यधिक ऊर्जा-उपभोग जैसी मानवीय गतिविधियों से जलवायु पर दबाव बढ़ता है। भारी बारिश और बाढ़ — बदलते तापमान और जलचक्र में बदलाव से जुड़ी चरम मौसम घटनाएँ हमारे शहरों, खेती और जल-व्यवस्था को प्रभावित करती हैं। सूखा और जल-संकट — पानी का अत्यधिक दोहन और बदलता वर्षा-चक्र सीधे हमारे भोजन और दैनिक जीवन को प्रभावित करता है। जंगलों में आग — गर्म और शुष्क परिस्थितियाँ आग के जोखिम को बढ़ाती हैं; इसका असर हवा, जैव-विविधता और मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है। ... मुझे लगता है मै जिस सुविधा को सामान्य मानकर इस्तेमाल करती हूं —बिजली, वाहन, पानी, कपड़े, या दूसरी वस्तुएँ—उनके उत्पादन और उपभोग का पर्यावरण पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है ।


















