
1️⃣ लक्ष्मीबाई के जीवन का कौन सा गुण आपके भीतर सबसे कम है? ✍️दृढ़ निश्चय की कमी है. डर है. बचपन से ही माहौल बहुत डराने वाला ही देखा। लेकिन अब अपनी बेहतरी के लिए फैसला लेना है। 2️⃣ आपको रोकने वाली चीज डर है या आराम? ✍️डर 3️⃣ आपके जीवन में कौन सी लड़ाई है जिसे आप लंबे समय से टाल रहे हैं? ✍️जो सही , सत्य जानती हूँ उसके लिए लड़ी नहीं , घर पर. हमेशा समझौता किया है भावना और डर में . डर अभी भी है पर अब इसके साथ ही आगे बढ़ रही हूँ , पहले सोचा थोड़ी किताबें पढ़ लूं सत्र की रिकॉर्डिंग सुन लूं, स्पष्टता कर लूं फिर आगे फैसला करुं, लेकिन फिर भी समझ आ ही रहा था कि ये आत्म प्रवंचना है। पुराने पैटर्न पे नहीं चलना अब मुझे, और समय, जिंदगी बर्बाद नहीं करनी है। लोक शर्म की लाज नहीं रखूगी। 4️⃣ अगर आप उसी साहस का एक प्रतिशत भी अपनाएं, तो आपकी दिशा कैसे बदल जाएगी? ✍️साहस अपनाऊं तो मैं अपने को जहां फंसा पाती हूँ वहां से आगे बढ़ जाऊंगी। यही करुंगी अब !


















