
Vimlesh
मेरी उम्र 51 साल है। मेरे जीवन में पढ़ाई को लेकर बहुत खींच तान नहीं हुई पर हाँ , 21 साल की उम्र में (1995 ) शादी कर दी गई। शादी के बाद सास का मानना था की घर की जिम्मेदारी पूरी करो। 1999 में ससुर जी ने स्कूल खोला। उसकी 2002 में जिम्मेदारी मुझ पर आ गई। मेरी पढ़ाई फिर से शुरू हुई और मैंने और मेरे पति ने साथ साथ BEd , M.A. ( education ) किया और फिर PhD में enrollment किया। लोग क्या कहेंगें - इस बात की बहुत परवाह कभी नहीं की। सच कहूँ तो मेरा ससुराल पक्ष मेरे माता - पिता के घर से बहुत ज्यादा खुले विचारों का है।🙏🙏🙏


















