
Mamta singh
इसका गहरा अर्थ यह है कि अंधविश्वास केवल पूजा-पाठ, टोना-टोटका या किसी चमत्कार पर विश्वास करना नहीं है। अंधविश्वास का मूल है बिना जाँचे किसी धारणा को सच मान लेना। हमारे जीवन में ऐसी कई धारणाएँ होती हैं ➖️ लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे, यह बहुत महत्वपूर्ण है। पति है, इसलिए उसका हर व्यवहार सहना चाहिए l पति सख्त है तो पत्नी को नर्म होना चाहिए ऐसे ही रिश्ते चलते हैं l समाज में इज़्ज़त बनाए रखने के लिए अपनी इच्छा दबानी ही पड़ेगी। मैं ऐसी ही हूँ, मैं बदल नहीं सकती। पैसा होगा तभी मैं सुरक्षित और खुश रहूँगा। जिस बात को सब लोग मानते हैं, वह सही ही होगी। मेरे साथ ऐसा हुआ है, इसलिए भविष्य में भी ऐसा ही होगा।


















