
❓️या हमारा सम्मान वहीं तक सीमित है, जहाँ तक उनका जीवन हमारे नियंत्रण में बना रहे? हा बात स्त्री की जाए तो वो किसी भी संबंध में रहे पिता, पति ,भाई , ओर भी अन्य संबंध ले सकते है उसका जीवन सम्मान में रह रहे तब तक ही रहता है जब तक वो उनके नियत्रण में बनी रहती है । सिर्फ महिला का ही नहीं आज के दौर में पुरुषों की बात की जाए तो अगर वो कोई काम नहीं कर रहे है या बेरोजगार है तो उन्हें भी सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता है । महिलाओं की अपेक्षा कम हो सकता है । लेकिन उनका जीवन भी महिलाओं के ज्यादा नियंत्रण में नहीं लेकिन दबाव में रहता है । ❓ यदि किसी स्त्री की आर्थिक स्वतंत्रता आपको असहज करती है, तो क्या आप वास्तव में उसका सम्मान करते हैं... या केवल उस पर अपना अधिकार बनाए रखना चाहते हैं? यदि कोई स्त्री की आर्थिक स्वतंत्रता है भी तब उसको सम्मान जितना मिलना चाहिए उससे कम ही मिलता है और उस पर अधिकार ज्यादा रखा जाता है ।


















