
1. AP फ्रेमवर्क चेतना को कैसे परिभाषित करता है? अपने शब्दों में लिखिए। ✍🏻 चेतना हमेशा द्वैत में होती है। एक तरफ ‘मैं’ यानी अहंकार होता है और दूसरी तरफ उसका विषय। अहंकार और उसका विषय—इन्हीं दोनों के बीच चेतना की गतिविधि होती है। इसलिए ‘विशुद्ध चेतना’ जैसी कोई अलग अवस्था, जिसमें न देखने वाला हो और न कोई विषय, मानना सही नहीं है। द्वैत के दोनों छोर पर अहंकार की ही गतिविधि हैं। जब अहंकार का विगलन होता है, तो अहंकार जिस तरह की चेतना को जानता था, वह भी वैसी नहीं रहती। 2. तंत्रिका विज्ञान (Neuroscience) चेतना को कैसे परिभाषित करता है और ये AP फ्रेमवर्क से कैसे अलग है? ✍🏻 Neuroscience चेतना को मुख्य रूप से मस्तिष्क और उसकी गतिविधियों से जोड़कर समझता है। AP Framework का ध्यान इस पर है कि जो चेतना और मस्तिष्क का अध्ययन कर रहा है, वह ‘मैं’ कौन है। यानी विज्ञान बाहर से चेतना को समझने की कोशिश करता है, जबकि AP Framework देखने वाले ‘मैं’ को ही देखने के लिए कहता है। 3. आचार्य जी के अनुसार स्वतंत्र इच्छा (Free Will) क्या है? अपने जीवन से कुछ उदाहरण दीजिए जहाँ आपको लगता आप स्वतंत्र इच्छा का पालन करते हैं, क्या वाकई स्वंतंत्र होतीं हैं। ✍🏻 स्वतंत्र इच्छा का मतलब अपनी मनमर्जी करना नहीं है। अगर मेरे फैसले डर, लालच, मोह, आदत या अपनी सुरक्षा की चिंता से निकल रहे हैं, तो मैं वास्तव में स्वतंत्र नहीं हूँ, क्योंकि भीतर से मैं उनका गुलाम हूँ। सच्ची स्वतंत्रता तब है जब मैं अपने बंधनों को देखूँ और उनसे मुक्त होने का निर्णय लूँ। अहंकार के लिए सबसे बड़ी स्वतंत्र इच्छा अपने ही विगलन और सच्चाई की ओर जाने को चुनना है। मेरी नौकरी है। सच बोलूँ तो कई बार मुझे लगता है कि मैं अपनी मर्ज़ी से यह नौकरी कर रहा हूँ। लेकिन जब मैं थोड़ा गहराई से देखता हूँ, तो समझ आता है कि इसके पीछे मेरी कई डर भी हैं—पैसे की जरूरत और परिवार की जिम्मेदारी। इसलिए मैं कह सकता हूँ कि बाहर से यह मेरा फैसला दिखाई देता है, लेकिन क्या यह वास्तव में मेरी स्वतंत्र इच्छा नहीं है। क्योंकि मेरे निर्णय पर मेरी जरूरतें, डर और जिम्मेदारियाँ भी असर डाल रही हैं। 4. कल के बोध प्रत्युषा सत्र में आचार्य जी ने कहा कि अहंकार भी नहीं, बल्कि ‘दुख’ मौलिक होता है। आप इससे क्या समझे? संक्षिप्त में लिखिए। ✍🏻 मेरी समझ में, ‘दुख’ मौलिक है क्योंकि हमारे लिए सबसे पहली और सबसे सीधी अनुभूति दुख की ही होती है। अहंकार को भी हम दुख के माध्यम से ही पहचान पाते हैं—दुख किसे हो रहा है, यह देखने पर ‘मैं’ की पहचान सामने आती है। अहंकार पकड़ने के बजाय पहले अपने दुख को ईमानदारी से देखना ज़रूरी है। जब मैं देखता हूँ कि मुझे दुख क्यों हो रहा है, तो उसके पीछे मेरी इच्छाएँ, डर, मोह और अपनी बनाई हुई धारणाएँ दिखाई देने लगती हैं।


















