
Ved (PAF)
ये तस्वीर कल की है जब office जाते समय रास्ते में ये Painted Grasshopper मिला। रास्ते में था तो कहीं किसी के पैरों तले या गाड़ी से रौंदा न जाए करके इसे उठाकर झाड़ियों में रख दिया। अगर मैं पहले वाला इंसान होता आचार्य जी को नहीं सुना था तब का, तो इसे देखकर एक पल के लिए मैं थोड़ा डर जाता क्योंकि ये दिखने में बहुत अजीब सा और चमकीला रंग है। और चमकीला रंग खासकर छोटे जीवों में डरावने लगते हैं, खूबसूरत दिखने के अलावा। पर अब ऐसा नहीं है। अब कोई भी जीव हो चाहे साँप हो या बिच्छू हो पहले जैसा डर नहीं लगता। मतलब दूर से देखकर डर जाओ, ऐसा नहीं है। जो नज़रिया है जानवरों के प्रति वो बहुत ही गहराई से बदला है आपको सुनकर।


















