
Neeraj Kumar
लक्ष्मीबाई को याद करते हुए मेरे अंदर सबसे ज़्यादा जो कमी दिखती है, वो है साफ़-साफ़ खड़े होने की हिम्मत कि मैं अक्सर सीधा बोलने से भी बच जाता हूँ। और सच कहूँ तो मुझे रोकने वाली चीज़ ज़्यादा डर नहीं, बल्कि आराम है, वही पुरानी सुविधा कि बस जितना चल रहा है उतने में ठीक है। और मेरी अपनी एक “लड़ाई” भी काफ़ी समय से टल रही है –अपने ही अंदर की ढिलाई और टालमटोल के खिलाफ़। कई बार लगता है कि अगर उस साहस का थोड़ा-सा हिस्सा भी अपने अंदर जगा लूँ, बस एक प्रतिशत भी, तो शायद दिशा बदल सके। कम से कम मन ये कह पाए कि अब मैं भाग नहीं रहा, थोड़ा सामने खड़ा होना शुरू किया है।


















