
पहले तो मैंने कभी इस बात पर ध्यान भी नहीं दिया की इन पटाखों के शोर मैं पशु पक्षी कितने परेशान भी हो सकते है और कितने अपनी जान भी गवा देते होंगे ! अब समझ आता है की परम्परा निभाने और त्योहार मनाने की खुशी मैं हम इंसान इन सब की ओर गौर ही नहीं करते !! सच मैं अब दुख लगता है की पशुओं को तो हमने कभी जीव की नज़र से देखा ही नहीं !! बस जैसे सालो से हम तयोहार मनाते है वैसे ही मनाते रहते है बिना ये जाने की इसका दूसरो पर क्या प्रभाव पड़ रहा है !! पर इस बार मैंने ऐसी कोई भी रस्म नहीं की जो मैं सालों से करती आ रही थी !! पहले दीवाली भी मेरे लिए घर की सफ़ाई घर को सजाना दीपक जलाना और लक्ष्मी पूजन यही सब था !! पटाखे तो मैंने बहुत सालो से नहीं जलाए हा पर मैं पटाखों की देखकर खुश ज़रूर होती थी पर इस बार बार २ धयान मैं ये बात आ रही थी की आज कितने पशु पक्षी पीड़ा झेल रहे होंगे !!































