
Ranu Lot
हमारे देश मे स्त्री को देवी के रूप मे पूजा जाता हैं। जब बेटी होती हैं तो कहते है कि लक्ष्मी आई है। लेकिन उसी घर में दूसरी, तीसरी बेटी हो जाए तो लोग उसी लक्ष्मी को अपनाना नहीं चाहते। दुःखी होते हैं। क्योंकि उनको बेटा चाहिए होता है। नवरात्रि में मंदिर में देवी की पूजा करते हैं और अपने घर में जो महिलाएं होती हैं उन्हें कभी सम्मान नहीं देते और उनको गाली देते है।


















