
में एक पत्रकार हु फिर भी मुझे दूसरी खबर के बारे में पता ही नहीं है। हम इसी ही खबरो को तवज्जू देने है जो लोग पढ़ना चाहते है। पत्रकारत्व हमारे लिए बस एक बिजनेस है। जिसमें प्रॉफिट होना चाहिए। इसलिए हम इसी ही खबरें दिखाते है जो लोग ज्यादा से ज्यादा देखना चाहे। जो वो नहीं देखेंगे वो भले ही कितनी भी जरूरी खबर क्यों न हो हम नहीं दिखते, क्योंकि उससे हमे कोई प्रॉफिट नहीं हो रहा। पहले में सभी खबरें लगभग पढ़ती थी। लेकिन इस प्रोफेशन में आने के बाद अब वही खबरों पर मेरा ध्यान रहता है जिस पर में काम करती हु, जैसे लोग जो पढ़ना चाहते है वो, वो नहीं जो पढ़ना जरूरी है। मेरे आसपास का माहौल ही ऐसा हो गया है कि ओर खबरों पर ध्यान जाता ही नहीं। में ये सोचकर इस प्रोफेशन में आई थी कि यह भी सोशलवर्क की तरह लोगों के उद्धार के लिए, सत्य के लिए काम करता है। किंतु मैने कुछ और ही पाया। में अब अपने काम से उदासीन होने लगी हु। अब में फिर से सोशलवर्क के मेरे प्रोफेशन में जाना चाहती हु। अपनी संस्था के लिए काम करना चाहती हु।


















