
1. AP फ्रेमवर्क चेतना को कैसे परिभाषित करता है? अपने शब्दों में लिखिए। उत्तर: चेतना दृश्य और द्रष्टा यानी विषय और विषयी का द्वैत है, इसलिए चेतना को समझने के लिए हमको उस ‘मैं’ को समझना होगा जो देख रहा होता है। कुछ विषय हैं मेरी जिंदगी में जो मेरे लिए मेरे बंधन हैं, वो दृश्य हैं और जिसको ये सब दिख रहा है कि वो बंधन है, वो द्रष्टा है। इसलिए ‘मैं’ को देखना जरूरी है, क्योंकि हर बंधन, हर लालच के पीछे ‘मैं’ की ही गहरी कामना छिपी होती है। 2. तंत्रिका विज्ञान (Neuroscience) चेतना को कैसे परिभाषित करता है और ये AP फ्रेमवर्क से कैसे अलग है? उत्तर: Neuroscience में चेतना मस्तिष्क की गतिविधियाँ होती हैं। यह देखता है कि मस्तिष्क की गतिविधि, न्यूरल नेटवर्क और सूचना-संसाधन किस प्रकार सचेत अनुभवों को जन्म देते हैं। जबकि AP Framework कुछ और बात करता है कि जो व्यक्ति, व्यक्ति और मस्तिष्क की चेतना का अनुभव कर रहा है, वो कौन है? वो खुद अहंकार है। विज्ञान चेतना को दृश्य की तरह देखता है, जबकि AP Framework उस द्रष्टा यानी देखने वाले, उस ‘मैं’ की जाँच करता है। 3. आचार्य जी के अनुसार स्वतंत्र इच्छा (Free Will) क्या है? अपने जीवन से कुछ उदाहरण दीजिए जहाँ आपको लगता है आप स्वतंत्र इच्छा का पालन करते हैं, क्या वाकई स्वतंत्र होती हैं? उत्तर: अहंकार डर, स्वार्थ, आदतों, लालच, आलस्य और self-preservation का ही पुतला है। तो जब अहंकार बोलता है कि ये उसकी free will से बात आई है, तो वो खुद को देख ही नहीं पा रहा है कि वो हर तरह से खुद को बचाना ही चाहता है, हमेशा-हमेशा। वो अपना विगलन नहीं चाहता। अहंकार के रहते हमारी स्वतंत्रता बहुत सीमित है। आचार्य जी के अनुसार वास्तविक स्वतंत्रता उस क्षण में दिखाई देती है जब व्यक्ति अपनी ही मजबूरियों को देख पाता है और अहंकार के विगलन की दिशा चुनता है। 4. कल के बोध प्रत्युषा सत्र में आचार्य जी ने कहा कि अहंकार भी नहीं, बल्कि ‘दुख’ मौलिक होता है। आप इससे क्या समझे? संक्षिप्त में लिखिए। उत्तर: मैं समझ पा रही हूँ कि अहंकार अकेला है ही नहीं। उसने पकड़े हैं स्वार्थ, कामनाएँ, self-preservation, डर, उम्मीदें, असुरक्षा। हर चीज़ में अहंकार उल्टा ही चाहता है—कभी खुद को बचाना तो कभी स्वार्थ, कभी लालच, कभी डर। और ये सब वो अपने पूर्ण होने के लिए करता है। उसको लगता है कि कोई तो ऐसा विषय मिले कि डर खत्म हो, स्वार्थ पूरे हो, असुरक्षा कम हो। इसका मतलब साफ है कि अगर वो सुख की तरफ जा रहा है, अगर वो कामनाओं की तरफ जा रहा है, अगर वो खुद को पूरा करने के लिए जा रहा है, तो उत्तर साफ है कि वह दुखी है, वो अधूरा है, वो डरा है, वो असुरक्षित है। अहंकार माने दुख। वो दुखी ही है, तभी तो इधर-उधर ताक-झाँक कर रहा है। मैं जब देखती हूँ कि जो मेरी चाहत है उसको मैं क्यों पूरा करना चाहती हूँ, तो कुछ लालच दिखते हैं। या कोई इच्छा पूरी नहीं हो तो भी दुख होता है। अगर अहंकार दुखी न होता, परेशान न होता, तो क्यों डरता? क्यों बचाता खुद को? वो डरा ही है कि वो खत्म न हो जाए। दोनों का एक-दूसरे से बहुत गहरा संबंध है।


















