
7 नवंबर को दीपोत्सव शिविर के पहले दिन बोध के साथ दिवाली मनाई गई। इस बार सजावट गहनों और वस्तुओं की नहीं, पुस्तकों और बोधग्रंथों की थी। बुक स्टॉल्स पर प्रतिभागियों ने अपने जीवन की स्थितियों के अनुसार पुस्तकें लीं। इस अवसर पर आचार्य जी के दार्शनिक फ्रेमवर्क पर आधारित नई पुस्तक 'For Whom' का लॉन्च भी हुआ। आचार्य जी का स्वागत और अभिवादन करने के लिए छात्रों की लंबी कतार लगी। सत्र शुरू होने से पहले लगभग 2 घंटे तक छात्र आचार्य जी से मिले, और कइयों ने अपने जीवन में आए गहरे बदलावों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान कई भावुक पल भी आए। साथ ही भजन-गायन हुआ, और एक प्रदर्शनी में आचार्य जी और मिशन की अब तक की यात्रा दर्शाई गई। इसके बाद आचार्य जी के साथ भगवद्गीता का सत्र हुआ, जिसमें गीता के सातवें अध्याय के 28वें श्लोक पर चर्चा हुई। आचार्य जी ने समझाया कि मुक्ति न अपने कर्म से आती है, न बाहर की कृपा से, क्योंकि दोनों के केंद्र में अहंकार ही बैठा है। उन्होंने कहा कि अच्छा बनने का बोझ उतार दीजिए; भीतर सच्चाई हो तो बाहर अच्छाई अपने आप होती है। श्लोक के शब्द 'दृढ़व्रत' पर उन्होंने कहा कि यह इच्छाशक्ति नहीं, प्रेम और धृति है; जीवन कुरुक्षेत्र है, इसलिए युद्ध ही भजन है। सत्र के अंत में प्रश्नोत्तर हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाएँ आचार्य जी के सामने रखीं, और अगली सुबह फिर मिलने की तैयारी के साथ पहले दिन का समापन हुआ। 🗓️ आगामी शिविर: 🏃🏻♀️रजिस्ट्रेशन जल्दी कर लें, और आने की तैयारी करें! 👉🏻 सभी सत्रों के रजिस्ट्रेशन लिंक: https://acharyaprashant.org/en/upcoming-events?cmId=aplive-allevents


















