
🧭 चिंतन के लिए प्रश्न: 1️⃣ लक्ष्मीबाई के जीवन का कौन सा गुण आपके भीतर सबसे कम है? ➡️ उनके भीतर निर्णय लेने का जो साहस था, वह मेरे भीतर सबसे कम है। 2️⃣ आपको रोकने वाली चीज डर है या आराम? ➡️ डर और आराम दोनों है। क्योंकि परिणाम का डर हमेशा मेरे भीतर बना रहता है। और आराम मेरे अहंकार को सुख-सुविधा देता है, इसलिए यह दोनों चीजे मुझे रोकती है। 3️⃣ आपके जीवन में कौन सी लड़ाई है जिसे आप लंबे समय से टाल रहे हैं? ➡️ मै सत्य के प्रति समर्पित नहीं हो पा रहा हूँ। यह लड़ाई मैं अपने जीवन में लंबे समय से टाल रहा हूँ। 4️⃣ अगर आप उसी साहस का एक प्रतिशत भी अपनाएं, तो आपकी दिशा कैसे बदल जाएगी? ➡️ निर्णय स्पष्ट होंगे, क्योंकि भीतर का डर हटेगा। काम शुरू करने के लिए “परफेक्ट टाइम” का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। ऊर्जा भीतर से आएगी, बाहर से नहीं। छोटी पहलें भी बड़ी दिशा बना देंगी।


















