
1. AP Framework के अनुसार चेतना कोई स्वतंत्र वस्तु नहीं है, जिसे बाहर से देखकर या मापकर जाना जा सके। चेतना हमेशा द्रष्टा और दृश्य, विषयी और विषय के द्वैत में प्रकट होती है। हम जिसे चेतना कहते हैं, उसमें विचार, भावनाएँ, स्मृतियाँ, इच्छाएँ और डर जैसी चेतना की सामग्री होती है। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के एक छोर पर अहंकार यानी ‘मैं’ बैठा है, जो अपने शरीर, इच्छाओं और आत्म-संरक्षण के आधार पर संसार को देखता है। इसलिए चेतना का अध्ययन केवल बाहर की वस्तुओं को देखने से पूरा नहीं हो सकता। जिस ‘मैं’ के माध्यम से देखा जा रहा है, उसी ‘मैं’ को देखना और परखना आवश्यक है। अहंकार जितना क्षीण होता जाता है, चेतना की वास्तविकता की ओर उतना ही बढ़ते हैं। 2. Neuroscience सामान्यतः चेतना को मस्तिष्क और तंत्रिका-तंत्र की गतिविधियों से जुड़ी अवस्था के रूप में समझता है। वह यह देखने का प्रयास करता है कि मस्तिष्क में कौन-सी जैविक प्रक्रियाएँ जागरूकता, अनुभव, स्मृति, भावनाओं और निर्णयों से जुड़ी हैं। AP Framework का दृष्टिकोण इससे अलग है। AP के अनुसार विज्ञान चेतना को एक Object की तरह देखने की कोशिश करता है, जबकि देखने और अध्ययन करने वाला Subject स्वयं चेतना के भीतर है। अर्थात Neuroscience मुख्यतः पूछता है—“चेतना मस्तिष्क में कैसे उत्पन्न होती है?” AP Framework पूछता है—“चेतना को जानने वाला ‘मैं’ कौन है और वह किस स्थिति से देख रहा है?” इसलिए AP Framework में केवल मस्तिष्क की गतिविधियों को समझ लेना दुख के मूल को समझ लेना नहीं है; दुखी अहंकार की जाँच आवश्यक है। 3. आचार्य जी के अनुसार सामान्यतः जिसे हम Free Will कहते हैं, वह वास्तव में अहंकार की अपनी मजबूरियों, इच्छाओं, डर और आत्म-संरक्षण से निकला हुआ निर्णय होता है। उदाहरण के लिए, मैं यह सोचूँ कि “मैं यह नौकरी इसलिए कर रही हूँ क्योंकि यह मेरी स्वतंत्र पसंद है।” लेकिन यदि भीतर से मेरी पसंद पैसे की जरूरत, समाज की स्वीकृति, असुरक्षा या भविष्य के डर से संचालित है, तो यह पूरी तरह स्वतंत्र निर्णय नहीं है। इसी तरह हम रिश्तों, करियर, खरीदारी या अपनी छवि से जुड़े बहुत-से निर्णयों को अपनी पसंद मानते हैं, जबकि उनके पीछे कोई न कोई कामना या भय सक्रिय होता है। AP के अनुसार वास्तविक स्वतंत्रता तब है जब अहंकार अपनी ही गुलामी को देख सके और अपने अहंकार के विगलन को चुन सके। यानी स्वतंत्र इच्छा का सर्वोच्च उपयोग स्वयं को मजबूत करने में नहीं, बल्कि उस ‘मैं’ की पकड़ को कम करने में है जो लगातार अपनी सुरक्षा और संतुष्टि चाहता है। 4. इस कथन को मैं ऐसे समझता हूँ कि अहंकार को केवल एक अलग, स्वतंत्र सत्ता मानकर नहीं देखा जाना चाहिए। मूल समस्या दुख है। जहाँ दुख है, वहाँ उससे बचने, उसे मिटाने या उससे सुख पाने की कोशिश में एक ‘मैं’ खड़ा होता है। वही अपने लिए पहचान, इच्छाएँ, डर और कहानियाँ बनाता है। इस तरह अहंकार और दुख को अलग-अलग चीज़ों की तरह देखने के बजाय समझना है कि दुख ही अहंकार की पूरी गतिविधि का आधार बनता है। इसलिए वेदांत का उद्देश्य अहंकार को कोई नया रूप देना नहीं, बल्कि दुख के मूल को देखना और उस पूरी अहंकारी संरचना को समझकर उससे मुक्त होना है।


















