
पिछले महीने के प्रमुख क्लाइमेट इवेंट्स • दक्षिण एशिया और असम में भारी बाढ़: मानसूनी बारिश और हिमनदों के पिघलने के कारण दक्षिण एशिया के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत (असम) में भयंकर बाढ़ आई। • यूरोप और भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में हीटवेव और जंगल की आग: - स्पेन, ग्रीस, तुर्की और फ्रांस जैसे देशों में तीव्र गर्मी (हीटवेव) और जंगलों में भीषण आग की घटनाएं हुईं। • उत्तरी अमेरिका और यूरोप में सूखा व उच्च तापमान: अत्यधिक तापमान और सूखे की स्थिति ने कृषि और जल संसाधनों को प्रभावित किया। हमसे यही संबंध है कि हमें अत्यधिक गर्मी और प्रदूषणयुक्त हवा से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। जिससे थकान, डिहाइड्रेशन और श्वसन संबंधी समस्याएं बढ़ेगी। मानसून का अनियमित होना और बाढ़-सूखे की स्थिति हमारे देश की कृषि को सीधे प्रभावित करेगी, जिससे खाद्य सुरक्षा और महंगाई पर असर पड़ेगा। • पर्यावरणीय जागरूकता: ये घटनाएं हमें यह याद दिलाती हैं कि ग्लोबल वार्मिंग अब दूर की नहीं बल्कि हमारे सामने मौजूद एक वास्तविक चुनौती है, जिससे निपटने के लिए सही ज्ञान और सच्चाई को अपनाना जरूरी है।


















