
🪔✨ मैनूं कौन पछाणे आज जब ये भजन चल रहा था, तो ऐसा लगा जैसे ये मेरे लिए ही गाया जा रहा हो। “मैनूं कौन पछाणे, मैं कुझ गो गई होर नी” 🥹 पिछले तीन सालों से मैं एक वॉलंटियर के रूप में दीपोत्सव में भाग लेती आई हूँ। हर साल बेसब्री से दीपोत्सव का इंतज़ार रहता था, क्योंकि यही वो अवसर होता था जब आचार्य जी के साथ दिवाली मनाने और इस उत्सव का हिस्सा बनने का मौक़ा मिलता था। लेकिन आज जब ये भजन चल रहा था, तो अचानक ध्यान आया कि जिस जगह आने के लिए मैं हर साल ख़ुद को तैयार करती थी, आज मैं उसी जगह पर हूँ। 🥹❤️ आज यहीं से दीपोत्सव अटेंड कर रही हूँ। “रही न मेरी नाम निशानी, मिट गया झगड़ा-शोर नी |” 🌸 संस्था में आने के बाद हर दिन कुछ न कुछ टूटता है भीतर। यहाँ का काम और सत्र, दोनों हथौड़े और साथ -साथ दवाई का काम करते हैं। 🔨 जो अपने बारे में धारणाएँ बना रखी थीं, जो अपनी छवि सँजोकर रखी थी, उन सब पर रोज़ चोट पड़ती है। यहाँ तक आने के लिए ताक़त चाहिए थी, लेकिन अब समझ आ रहा है कि यहाँ बने रहने के लिए साफ़ नीयत चाहिए। यहाँ रुकने का चुनाव एक बार नहीं, हर रोज़ करना पड़ता है। हर दिन अपने ही विरुद्ध खड़े होना पड़ता है। हर दिन कुछ छोड़ना पड़ता है। और हर दिन फिर से सही काम को चुनना पड़ता है। ✊ पिछले तीन सालों में हर दीपोत्सव मेरी ज़िंदगी में थोड़ा और प्रकाश लेकर आया है। 🪔 लेकिन इस बार का दीपोत्सव अलग है। क्योंकि इस बार मैं उस जगह का हिस्सा हूँ, जहाँ सिर्फ़ प्रकाश की बातें नहीं होतीं, बल्कि अपने भीतर के अँधेरे को रोज़ देखने और मिटाने का काम होता है।



















