
27 सितंबर को गोवा में Weekend With Master शिविर के दौरान होलिस्टिक इंडिविजुअल डेवलपमेंट प्रोग्राम (HIDP) की एक रोचक ऐक्टिविटी 'Reading Between the Lines' हुई, जिसमें प्रतिभागियों को 5-6 के ग्रुप्स में बाँटा गया। हर ग्रुप को पिछले 30 दिनों के अख़बारों में से एक अख़बार दिया गया। ग्रुप के हर सदस्य ने कुछ तय सवालों में से एक सवाल चुना और उस पर तैयारी की। हर ग्रुप को अपनी प्रेज़ेंटेशन के लिए 6-7 मिनट का समय दिया गया, जिसके बाद बाक़ी प्रतिभागियों के साथ प्रश्नोत्तर भी हुआ। हर ग्रुप ने अख़बार में से ऐसी ख़बरें चुनीं, जो उन्हें सबसे ज़्यादा झकझोर गईं, जिन्हें इतनी अहमियत मिलनी उन्हें सही नहीं लगी, जिन्हें उनके हिसाब से कम जगह मिली, या जो जान-बूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश की गई लगीं। हर सदस्य ने अपनी चुनी हुई ख़बर पर अपने विचार खुलकर रखे। जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर है, इस ऐक्टिविटी का उद्देश्य था ख़बरों की पंक्तियों के बीच छिपी बात को पढ़ना, और यह समझना कि लोकप्रिय मीडिया हमारी राय और नज़रिए को किस तरह गढ़ता है। ऐक्टिविटी के बाद संत सरिता सत्र हुआ। 🗓️ अक्टूबर शेड्यूल: Weekend With Master - 24, 25 अक्टूबर Weekend With Master - 31 अक्टूबर, 1 नवंबर 🏃🏻♀️रजिस्ट्रेशन जल्दी कर लें, और आने की तैयारी करें! 👉🏻 सभी सत्रों के रजिस्ट्रेशन लिंक: https://acharyaprashant.org/en/upcoming-events?cmId=aplive-allevents


















