
1. AP फ्रेमवर्क चेतना को कैसे परिभाषित करता है? अपने शब्दों में लिखिए। चेतना एक दर्शक और दृष्टा, अर्थात् विषय और विषयी के संबंध की दृष्टि है। इस द्वैत को ही चेतना कहा जाता है। AP फ्रेमवर्क में चेतना केवल विषय या उसके भीतर मौजूद सामग्री नहीं है, बल्कि उस सामग्री को देखने और उसका अर्थ निकालने वाली दृष्टि भी है। 2. तंत्रिका विज्ञान (Neuroscience) चेतना को कैसे परिभाषित करता है और यह AP फ्रेमवर्क से कैसे अलग है? तंत्रिका विज्ञान चेतना को मुख्यतः ऐसी घटना मानता है जिसमें मस्तिष्क और तंत्रिका-तंत्र के माध्यम से उत्पन्न अनुभवों का व्यक्ति द्वारा अर्थ-निर्धारण या व्याख्या की जाती है। जबकि AP फ्रेमवर्क का ध्यान उस विषय पर नहीं, बल्कि उस दृष्टि पर केंद्रित होता है जो उस विषय का अर्थ-निर्धारण या व्याख्या करती है। 3. आचार्य जी के अनुसार स्वतंत्र इच्छा (Free Will) क्या है? अपने जीवन से कुछ उदाहरण दीजिए जहाँ आपको लगता है कि आप स्वतंत्र इच्छा का पालन करते हैं। क्या वास्तव में वे इच्छाएँ स्वतंत्र होती हैं? सामाजिक परिस्थितियों, सिखाई गई मान्यताओं, विचारों, स्मृतियों आदि से उत्पन्न होने वाली इच्छा को स्वतंत्र इच्छा नहीं कहा जा सकता। इनके प्रभाव से मुक्त होकर जो इच्छा उठती है, वही स्वतंत्र इच्छा के अधिक निकट है। मेरे जीवन में पहले मुझे लगता था कि पढ़ाई करके घर की महिलाओं की तरह जीवन न जीना मेरी स्वतंत्र इच्छा है। लेकिन अब मुझे लगता है कि यह भी मेरी परिस्थितियों और अपनी स्थिति से उत्पन्न हुई एक इच्छा हो सकती है। जब किसी स्थिति में दुख या पीड़ा का अनुभव होता है, तो स्वाभाविक रूप से व्यक्ति उसका समाधान खोजने का प्रयास करता है। इसी प्रकार आचार्य प्रशांत को सुनना भी मेरे जीवन में पहले से मौजूद conditioning से प्रभावित हो सकता है। इसलिए अब मैं समझती हूँ कि हमारी इच्छाओं के पीछे की नीयत और उनकी दिशा को देखना अधिक महत्वपूर्ण है। 4. कल के बोध-प्रत्युषा सत्र में आचार्य जी ने कहा कि अहंकार नहीं, बल्कि ‘दुःख’ मौलिक होता है। आप इससे क्या समझे? संक्षिप्त में लिखिए। मैंने इससे यह समझा कि दुःख और बेचैनी की तड़प ही हमें भीतर देखने और सत्य को खोजने के लिए प्रेरित करती है। यदि जीवन में दुःख या बेचैनी का अनुभव ही न हो, तो हमें अध्यात्म की आवश्यकता क्यों महसूस होगी? इसलिए दुःख केवल एक समस्या नहीं है; वह हमें अपनी स्थिति को समझने और उससे मुक्त होने की दिशा में देखने का अवसर भी देता है।


















