
मेरा भी छोटा भाई है सातवीं श्रेणी में पढ़ता है 12 साल का है उसे भी ये मोबाइल📱गेमिंग की रुचि है, वो हमेशा गेम खेलने का चाह रखता है और ये खोजता रहता है कि कब फोन मिल जाए गेम खेलूंगा। वो सोचता है गेम खेलूंगा, यूट्यूबर बनूँगा फिर बहुत सारा पैसा होगा, ये उसने वही यूट्यूब से ही सीखा है ऐसा होता है कोई यूट्यूबर है जिसने गेम खेलकर यूट्यूब से पैसे कमाया है और वो भी वही बनना चाहता है। मैंने उसकी डायरी में देखा था उसने लिख रखा है, उसे बड़ा होके गेमर बनना है। उसे बचपन से ही फोन दिया जाता था तो उसे वही आदत बन गई है। हालांकि अभी उसे गेम खेलने के लिए मना किया जाता है घर में पर वो मौका देख के कभी कभी खेल लेता है, पर अभी मैने फोन में कुछ सेटिंग्स वगैरह कर रखा है जिससे वो थोड़ा दूर रहे, पर इससे भी ज्यादा काम नहीं बनेगा। 🔹🪞 बच्चे को केवल स्क्रीन से दूर करना पर्याप्त नहीं है । उसे यह समझ देना जरूरी है कि स्क्रीन उसे किस दिशा में ले जा रही है । ये चीज बच्चों को बचपन से ही अभिभावकों को को ये समझ देनी चाहिए। 🔖📱 स्क्रीन या मोबाइल गेमिंग अपने आप में अच्छा या बुरा नहीं है आप उसे किस चीज के लिए इस्तेमाल कर रहे हो ये आपके लिए अच्छा या बुरा हो सकता है। 🌱 मैं अपने भाई को आचार्य जी की शिक्षा को समझती थी इससे उस पर असर और समझ और जिज्ञासा भी बढ़ रही थी, वो भी मांसाहार छोड़ के वेगन बना था। हमारे घर में हम 2 ही वेगन थे बाकी 3 (पापा, मम्मी और छोटी बहन) मांसाहार करते हैं। अब वो भी फ़िरसे मांसाहार करने लगा हमारे बीच झगड़ा हुआ इसीलिए अब ठीक से मैं उससे बात नहीं करती कुछ दिन से।






























