
इस विषय पर मै अपनी छोटी बेटी के बारे में बताती हूं। मेरी छोटी बेटी 8 महीने की हुई थी ।वह कमजोर थी, उसके सर में बीच से दोनों हिस्से बिल्कुल अलग से लग रहे थे ।एक हिस्सा आगे और दूसरा थोड़ा पीछे था। कुछ लोग कहने लगे कि इस पर थोड़ा ध्यान दो लड़की है शादी होने में दिक्कत हो जाएगी अब सोचो कि कुछ दिन की बच्ची और हमेशा शरीर में कितने ही परिवर्तन होते हैं अभी से शादी की चिंता लोगों को होने लगी उसको पीलिया भी हो गया था । मैंने कभी उस पर कोई ध्यान ही नहीं दिया।बस उसको सामान्य तरीके से पाला । और वह आज बिल्कुल सही है । मैंने तो उसके लिए कुछ भी विशेष नहीं किया ।वो पढ़ने में कमजोर थी।मगर वो सब खुद मैनेज कर लेती है। और वो बड़ी वाली से ज्यादा एक्टिव भी है । वही मेरे साथ दिल्ली गयी थी।हम जितना भी अब समझ पा रहे हैं । लड़की का जीवन सिर्फ शादी करके बच्चे करना बस। गज़ब है मानव जाति।


















