
आचार्य जी और पूरी संस्था को हृदय से धन्यवाद। 🙏 गीता सत्रों से जुड़ने के बाद मेरे जीवन में एक गहरा और सकारात्मक बदलाव आया है। सत्रों से सीधे जुड़ने पर सत्य की समझ भीतर तक उतरने लगी। इस यात्रा ने मुझे न सिर्फ शाकाहारी बल्कि पूरी तरह से वीगन (Vegan) बनने की प्रेरणा दी। आज मैं पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता और प्रकृति के साथ हमारे अटूट संबंध को गहराई से समझ पा रहा हूँ। जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और खुद को लेकर जो सवाल मन में थे, उनके स्पष्ट उत्तर मुझे आचार्य जी की शिक्षाओं से मिले। और यात्रा अभी भी जारी है, अभी और भी सीखना समझाना, खुदको जानना बाकी है,... यह केवल एक वीडियो नहीं, बल्कि मेरे स्वयं के रूपांतरण की गवाही है। आशा है इसे देखकर अन्य साथी भी गीता सत्रों से जुड़ने और खुद को पहचानने के लिए प्रेरित होंगे। एक बार फिर से आभार! 🎯


















