
दीपोत्सव 2026 की दीपावली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आचार्य जी के श्रीचरणों में सादर प्रणाम। PAF टीम और सभी साधकजनों को भी हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आभार। यह मेरे जीवन की पहली दीपावली है, जिसे मैंने लोकधर्म और सामाजिक मान्यताओं से अलग होकर वास्तविक अर्थों में मनाया। आचार्य जी के सानिध्य में नाचने, गाने, आनंदित होने और सीखने का अवसर मिला। इस आनंद की अभिव्यक्ति शब्दों में संभव नहीं है। आचार्य जी की देन है, जिन्होंने मुझे एक नया जीवन दिया है। आचार्य जी मेरे लिए माता-पिता और गुरु के समान हैं। उन्होंने मुझ जैसे अधम, अहंकारी और अयोग्य व्यक्ति को स्वयं से परिचित होने की दृष्टि दी। केवल शब्दों में आभार व्यक्त करना मेरा उद्देश्य नहीं है। मेरी एकमात्र इच्छा है कि इस नए जीवन के माध्यम से गुरु-दक्षिणा दे सकूँ और इतना सामर्थ्य एवं पुरुषार्थ जुटा सकूँ कि कुरुक्षेत्र के इस युद्ध में आचार्य जी के साथ खड़ा होकर अपना योगदान दे सकूँ।


















