
Nimisha
केवल शब्दों का समान होना पर्याप्त नहीं है, यह देखना ज़रूरी है कि उन शब्दों के पीछे की दृष्टि क्या है। क्या हम अपने अहंकार को और बेहतर बनाने में लगे हैं या वास्तव में उसे समझकर उससे मुक्त होना चाहते हैं? क्या हम केवल अपने जीवन को सुखी और सफल बनाना चाहते हैं या यह भी देखना चाहते हैं कि हमारी इच्छाओं का आधार क्या है? आचार्य जी की बातों को समझने के लिए मुझे केवल शब्दों से प्रभावित नहीं होना है, बल्कि उनके पीछे छिपे सत्य को समझना है। किसी के बड़े नाम, प्रसिद्धि या विचारों से प्रभावित होने के बजाय, स्वयं जाँच करनी है कि उसकी बात मुझे कहाँ ले जा रही है।


















