
घटना: इस साल हमारे गांव में बारिश बहुत कम हुई सामान्य से भी कम। एक तो कारण यह कि मैं राजस्थान के चूरू जिले से हूं जहां वैसे भी गर्मी और सर्दी अधिक पड़ती है और मरुस्थलीय इलाका होने के कारण बारिश वैसे भी कम होती है । लेकिन फिर भी थोड़ी बहुत होती है उसी की उम्मीद में फसल बो दी जाती है। इस बार बारिश सामान्य से भी कम हुई और फसल अब तो सूख गई है जिसकी वजह से कोई कहता है इंद्रदेव का यज्ञ करवाओ। कोई कुछ कहता है कोई कुछ कहता है लेकिन सच कोई जानना नहीं चाहता और बता भी दिया जाए सच तो अपनी गलत धारणा न टूट जाए इसलिए कोई मानता नहीं। मैंने मेरे घर वालों को बताया कि इस बार मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि बारिश की संभावना कम है । और बारिश नहीं होने का कारण यह भी है कि वहां पर पेड़ पौधे कम है और जो भी h उनको भी काटते जा रहे है तो कहां से होगी बारिश? लेकिन अहंकार उसे मानता नहीं, अगर अपनी गलती मान ली तो फिर सुधारना भी तो पड़ेगा उसे।


















