
SHUBHAM KUMAR
एक बात जो हम सब में साझा है वो है दुख, व्याकुलता, बेचैनी। तो ये सब उपलब्धियां मेरी व्याकुलता को ढकने के लिए नहीं हैं। बिकुल साफ बात। मुझे पहले 24×7 palpitations होते थे, जिसकी वजह से मैं बहुत ज्यादा थका होने के बाद भी रात को सो नहीं पाता था। इतना डर था जीवन में। उसकी वजह से मेरे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा था। अब नहीं है!! रात को सत्र है तो सुन लूंगा, परीक्षा है तो दे दूंगा, और उसके बाद सो जाऊंगा। सीधे कहूँ तो, रात को थकने के बाद, सीधा dead. फिर अगली सुबह ही उठता हूं। 😄😄


















