
Lovely Singh
मेरे लिए E और A दोनों बातें सही हैं। कई बार मुझे सही बात समझ में आती है, लेकिन मैं सोचती हूँ कि लोग क्या कहेंगे। कहीं कोई मुझे गलत न समझ ले, कोई मुझसे नाराज़ न हो जाए। इस डर से मैं अपनी बात कहने से पीछे हट जाती हूँ। लेकिन अब मैं समझ रही हूँ कि अगर मैं हर बार लोगों की सोच और उनकी स्वीकृति के हिसाब से चलूँगी, तो कभी अपनी समझ से सही निर्णय नहीं ले पाऊँगी। सही काम करने का मतलब यह नहीं कि डर बिल्कुल नहीं होगा, बल्कि यह है कि डर के बावजूद हम सच का साथ देना सीखें। अपनी छवि बचाने से ज़्यादा ज़रूरी है अपनी गलत धारणाओं को पहचानना और जो सही है, उसे अपने जीवन में उतारना।


















