
Shilpee
महिला तो बहुत महान होती हैं,शक्ति का रूप है वही तो हैं इतनी मजबूत के एक बच्चे को जन्म दे सकती हैं, इस महानता का ख़िताब देकर बच्चे का ध्यान रखने से लेकर पढ़ाना , लिखाना, संस्कार देना सब उसकी ही जिम्मेदारी बन जाती हैं, फिर बच्चा जब कुछ गलत करे तो, क्या सिखाया ही हैं इसने आज तक.... खाना तो बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं, फिर खाना ही तो बनाती है, बहुत बड़ा तीर नहीं मार लिया तुमने , ये ( महिला) फिर भी नहीं समझती हैं....


















