Acharya Prashant is a philosopher and author, an alumnus of IIT Delhi and IIM Ahmedabad. He is among the most widely read philosophical columnists writing in India today, with more than 190 published columns ranging across climate and consumption, elections and ideology, caste and religion, gender, education, geopolitics, technology, and the inner life.
What unifies this range is a single method: tracing every public crisis back to the unexamined self that produces it.

FOR COMMISSIONING EDITORS

यह प्रश्न केवल ईश्वर के बारे में नहीं है। इससे कहीं ज़्यादा यह हमारे बारे में है। हम किसे राम कहते हैं, इससे पता चलता है कि हम स्वयं को क्या समझते हैं, किसमें सुरक्षा खोजते हैं और किसके लिए अपना जीवन लगा रहे हैं।

दीपावली पर घर साफ होते हैं, पुरानी वस्तुएं हटती हैं, कोने चमकते हैं। उधर बाजार कपड़ों, आभूषणों और उपहारों से भर जाते हैं। एक ओर घर से अनावश्यक सामान निकालते हैं, दूसरी ओर नई वस्तुओं से उसे फिर भरते हैं। लेकिन जिस गंभीरता से घर साफ करते हैं, क्या उसी गंभीरता से अपने जीवन की भी जांच करते हैं? दीपावली प्रकाश का पर्व है।

गणेश उत्सव की कथा का गहरा अर्थ: अहंकार, बोध, कामना और मुक्ति की यात्रा। जानें बाल गणेश, हाथी का सिर, मूषक और विसर्जन के पीछे छिपे वेदांतिक प्रतीकों को।

"Janmashtami carries two Krishnas. One is the fashioned Krishna: the butter-thief on his swing, dancing among the gopis, easy to remember because he asks nothing of you. The other is the Krishna of the Gita, dangerous, asking for everything. Janmashtami remembers the first and forgets the second. Why? Because remembering the second costs something, and the whole art of the ego is to avoid that cost."

एक कृष्ण वो हैं जिन्हें हमने गढ़ लिया है: माखन-चोर, झूले पर बैठे, गोपियों के बीच रास रचाते। इन्हें याद रखना आसान है, क्योंकि इनसे कोई माँग नहीं आती। दूसरी ओर वो कृष्ण हैं, जिन्हें आगे-पीछे से कोई लेना-देना नहीं। उनके जीवन में विरोधाभास-ही-विरोधाभास दिखेंगे, क्योंकि अद्वैत का अर्थ ही यही है कि उसमें सारे द्वैत समाये हुए हैं। कृष्ण की हमने जो अलौकिक छवि बना दी, उस छवि के कारण गीता हमसे छिन गई।

साकार कृष्ण ऐसे हैं- जैसे गीता की प्रति और निराकार कृष्ण जैसे गीता का ज्ञान। मूर्ति को अमूर्त तक पहुंचने का माध्यम होना था, पर हम माध्यम को ही मंजिल बना बैठे। कहानियों और कृष्ण को साथ-साथ नहीं चलाया जा सकता, क्योंकि कहानियां अहंकार से उठती हैं और कृष्ण का अर्थ है सत्य, आत्मा, बोध।

हर साल होली आती है, हर साल होलिका जलती है, और हर साल रंग-गुलाल उड़ता है, मित्र मिलते हैं, हर्ष होता है। यह सब ठीक है, यह सब होना चाहिए। पर इन सब के साथ में कुछ और भी होता है जो नहीं होना चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस केवल विदेशी हुकूमत की बेड़ियों से मुक्ति पाने का नाम नहीं है। हमें वास्तविक स्वतंत्रता पाने के लिए अपने मन की भीतर की गुलामियों की कई बेड़ियों से मुक्ति पानी होगी।

स्वतंत्रता कोई उपहार नहीं, बल्कि एक उपलब्धि है जिसे प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं अर्जित करना पड़ता है। राजनीतिक स्वतंत्रता हमें विरासत में मिल सकती है, किंतु मानसिक और आध्यात्मिक स्वतंत्रता के लिए सतत प्रयास आवश्यक है।

रक्षाबंधन एक स्मरण हो सकता है कि हम सब मिलकर उस विवेक, उस करुणा की रक्षा करें जो जीवन को जीवन बनाती है। यह पर्व केवल उपहारों का आदान-प्रदान न रह जाए, बल्कि यह एक संकल्प बन जाए: हम एक-दूसरे के आत्मबल और चेतना के रक्षक बनें।

गुरु पूर्णिमा किसी व्यक्ति या परंपरा का उत्सव नहीं है। यह उस का सम्मान है जिसने हमें देखने की दृष्टि दी, और हमें छोड़ दिया जब हम देखना सीख गए। यह नमन है उस शब्द को जिसने हमें सत्य से प्रेम करना सिखाया। जो पास आया, ताकि हम बिना झुके अकेले चलना सीख सकें।

आचार्य प्रशांत ने राष्ट्रीय सहारा में लिखा है कि नवरात्रि का समय शक्ति की समझ के लिए उपयुक्त है। वे बताते हैं कि शिव केंद्र और शिव सत्य का मतलब है कि शिव शाश्वत सत्य और शांति का प्रतीक हैं। वहीं, शक्ति जीवन का प्रतीक है, जो जीवन को ऊर्जा और गति प्रदान करती है। आचार्य प्रशांत के अनुसार, नवरात्रि के अवसर पर हमें शक्ति की इस महत्वपूर्ण भूमिका को समझना चाहिए और इसे अपनी जीवन यात्रा में एक मार्गदर्शक के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

आचार्य प्रशांत द्वारा लोकदेश में लिखा यह लेख शिवलिंग की पूजा के पीछे के आध्यात्मिक महत्व को स्पष्ट करता है। शिवलिंग चेतना का प्रतीक है। वे बताते हैं कि शिवलिंग की पूजा न केवल पौराणिक कथाओं में बल्कि हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं में भी गहरी अर्थवत्ता रखती है। शिवलिंग को चेतना और सृजनात्मक शक्ति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।