✍🏻 पोस्ट 1 | 11 अक्टूबर'26
💭 विषय — ग्लोबल करेंट अफेयर्स
─────────────
🧠 विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: क्या केवल बाहरी शिक्षा काफ़ी है?
📰 Down To Earth के अनुसार, हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने स्कूलों के लिए प्रस्तावित National Mental Health and Well-Being Policy के योजना की समीक्षा की। यह अभी एक प्रस्तावित योजना है, लागू की जा चुकी नीति नहीं।
📊 इस योजना में तनाव, चिंता और पढ़ाई के दबाव के शुरुआती संकेतों की पहचान, नियमित जाँच और शिक्षकों के प्रशिक्षण पर ज़ोर प्रस्तावित है, ताकि शिक्षक बच्चों के व्यवहार में बदलाव पहचानकर समय पर विशेषज्ञों तक पहुँचा सकें।
📈 UNICEF India के अनुसार, NCERT के 2022 सर्वेक्षण में शामिल विद्यार्थियों में से 11% ने चिंता, 14% ने अत्यधिक भावनाओं और 43% ने मनोदशा में बार-बार उतार-चढ़ाव की सूचना दी थी।
⚠️ UNICEF की 2024 सेवा-मैपिंग रिपोर्ट यह भी बताती है, भारत में बच्चों-किशोरों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ अक्सर तभी पहचानी जाती हैं जब वे गंभीर रूप ले चुकी होती हैं, शुरुआती पहचान और सहायता अभी भी सीमित है।
🪞 यहाँ एक गहरी बात सामने आती है। बच्चा स्कूल से अकेले नहीं सीखता, वह घर, माता-पिता के व्यवहार, और आसपास के हर संकेत से लगातार सीखता रहता है।
और सबसे ज़्यादा जो सिखाया जाता है, वह है, अच्छे अंक मिलने पर प्रशंसा, कमज़ोर प्रदर्शन पर तुलना।
⚙️ धीरे-धीरे उपलब्धि, स्वीकृति और दूसरों की राय, बच्चे की अपनी पहचान का हिस्सा बन जाती है। फिर असफलता सिर्फ़ एक नतीजा नहीं रह जाती, वह अपनी ही पहचान पर चोट जैसी महसूस होने लगती है।
💭 इसलिए सिर्फ़ तनाव कम करना काफ़ी नहीं, यह भी देखना ज़रूरी है, मैंने अपनी क़ीमत को अंकों, प्रशंसा या दूसरों की स्वीकृति से क्यों बाँध दिया है, यही सवाल बच्चे से ज़्यादा, ख़ुद माता-पिता और शिक्षकों से पूछा जाना चाहिए।
⚖️ और यहीं एक सीधा विरोधाभास भी दिखता है, बच्चे से कहा जाता है, "अपनी तुलना दूसरों से मत करो," जबकि घर में उसी के अंक, उसी का प्रदर्शन, लगातार दूसरों से तौला जाता रहता है।
❓ बच्चे की मानसिक सेहत को ठीक करने से पहले, मैं यह जाँचता हूँ कि मेरी अपनी भीतरी समझ कितनी परखी हुई है, या सिर्फ़ बाहरी व्यवस्था, स्कूल, नीति को ज़िम्मेदार मान लेता हूँ?
A) पूर्वजों के आशीर्वाद से, मुझे और मेरे बच्चे को कुछ नहीं होता है।
B) मुझे बेचैनी है, और इस बेचैनी को शादी करके मिटा लूँगा/लूँगी। बच्चे तो होने दो, उसके बाद सोचेंगे।
C) बाहर का ज्ञान तो बढ़ ही रहा है, भीतर का ज्ञान गीता सत्रों से ले रहा हूँ और दूसरों को भी गीता सत्रों में ला रहा हूँ।
🌐 स्रोत:
https://hindi.downtoearth.org.in/health/the-need-to-understand-childrens-issues-on-world-mental-health-day