
युवा राम व गुरु वसिष्ठ संग संवाद

योगवासिष्ठ सार” एक अत्यंत गहन और ज्ञानपूर्ण पुस्तक है, जो जीवन, मन और आत्मा के वास्तविक स्वरूप को समझने में मदद करती है। यह सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ का सार नहीं है, बल्कि जीवन को देखने का एक नया दृष्टिकोण देती है। इस किताब को पढ़ते हुए मुझे यह समझ आया कि हमारे अधिकतर दुख और परेशानियाँ हमारी सोच और धारणाओं से ही पैदा होती हैं। जब हम अपनी दृष्टि को बदलते हैं, तो वही जीवन हल्का और स्पष्ट लगने लगता है। ...

यह पुस्तक पढ़ने से पहले मुझे नहीं पता था कि ऐसा कोई ग्रन्थ अस्तित्व में भी है। यह पुस्तक हमें समझाती है कि श्री राम, मर्यादा पुरुषोत्तम राम कैसे बने। यह उनकी आध्यात्मिक यात्रा को बहुत सरल तरीके से हम तक पहुंचती है और यह भी बताती है कि हम उन मूल्यों को अपने जीवन में कैसे उतर सकते हैं। मैने बहुत कुछ सीखा इस पुस्तक को पढ़के। श्री राम को समझने के लिए यह पुस्तक बहुत जरूरी है इसलिए सभी को पढ़ना चाहिए।