
उत्साह दिल से!

इस किताब “मोटिवेशन” ने मेरी मोटिवेशन को लेकर बनी सारी धारणाओं को बदल दिया। पहले मैं भी बाकी लोगों की तरह सोचता था कि मोटिवेशन ही सफलता की कुंजी है, लेकिन इस किताब ने दिखाया कि यह सोच अधूरी है। लेखक ने बहुत स्पष्ट रूप से बताया है कि मोटिवेशन अक्सर अस्थायी होता है—कुछ समय के लिए उत्साह आता है, फिर खत्म हो जाता है। असली बदलाव तब आता है जब हमारे पास सही समझ और स्पष्टता होती है। किताब पढ़ते समय मुझे एह...