AP Books
10 सूत्र बच्चों की परवरिश के [Hardbound]

10 सूत्र बच्चों की परवरिश के [Hardbound]

बच्चों की परवरिश
5/5
6 Ratings & 1 Reviews
ई-पुस्तक
तत्काल उपलब्ध
सुझायी सहयोग राशि
₹21
₹150
पेपरबैक
स्टॉक ख़त्म
ई-पुस्तक ले चुके हैं?
लॉगिन करें

पुस्तक का विवरण

भाषा
hindi
प्रिंट की लम्बाई
246

विवरण

हमारे जीवन की दिशा तय करने में हमारी परवरिश की अहम भूमिका होती है। शिक्षा से लेकर खान-पान तक, पहनावे से लेकर सम्बन्धों तक, यहाँ तक कि संसार के प्रति हमारा दृष्टिकोण क्या होगा, यह बहुत हद तक इसी बात से प्रभावित होता है कि हम कैसे माहौल में पले-बढ़े हैं।

आमतौर पर यह माना जाता है कि अच्छी परवरिश का अर्थ है बच्चे को 'अच्छे संस्कार' देना। पर जैविक संस्कार तो हर बच्चा लेकर ही पैदा होता है, उसके ऊपर कुछ नैतिक सिद्धांतों की एक और परत चढ़ा देना व्यक्ति के मन को और बाँध देता है।

हर माँ-बाप यही चाहते हैं कि उनके बच्चों का भला हो, पर वे यह भूल जाते हैं कि अपनी संतान में वो ऊँचे मूल्य तभी स्थापित कर पाएँगे जब पहले वे स्वयं उन मूल्यों पर चल रहे हों। आप अपने बच्चों को भी वही देंगे जैसे आप हैं।

इस पुस्तक में आचार्य प्रशांत ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि बच्चे हमारे शब्दों से ज़्यादा हमारी हस्ती से सीखते हैं। अगर हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे एक प्रेमपूर्ण, ऊँचा और मुक्त जीवन जियें, तो हमें खुद उसका उदाहरण बनना होगा।

अनुक्रमणिका

1. बच्चों की परवरिश में सबसे बड़ी भूल 2. बच्चों की परवरिश में एक ज़रूरी बात 3. सही अभिभावक की पहचान 4. बच्चों की ज़िन्दगी में कितना दखल देना ठीक है? 5. माँ-बाप और बच्चों के सम्बन्ध की बात 6. सर, आपके जीवन में आपकी माता जी का क्या योगदान रहा?
View all chapters
यह पुस्तक अभी उपलब्ध नहीं हैं। कृपया कुछ दिनों बाद फिर प्रयास करें।
पुस्तक को साझा करें
क्या आपको आचार्य प्रशांत की शिक्षाओं से लाभ हुआ है? आपके योगदान से ही यह मिशन आगे बढ़ेगा।
Reader Reviews
5/5
6 Ratings & 1 Reviews
5 stars 100%
4 stars 0%
3 stars 0%
2 stars 0%
1 stars 0%