
🕉 शिवत्व क्या है?
शिव के बारे में जानना हो और निर्वाणषटकम् की बात न हो, यह संभव नहीं।
इस ग्रंथ के पहले ही श्लोक में स्पष्ट कहा गया है—
📜 "मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार—इनका शिव से कोई संबंध नहीं।"
❌ शिव वह नहीं हैं, जो इंद्रियों की पकड़ में आ सकें, या मन की कल्पनाओं में समा सकें। ना ही शिव वो हैं जो केवल बुद्धि से प्राप्त किसी ज्ञान में मिल जाएँ।
🕉 निर्वाणषटकम् वह ग्रंथ है, जो शिव से आपका वास्तविक परिचय कराता है।
🕉 आदि शंकराचार्य और उनका मिशन
📖 आचार्य शंकर ने इस ग्रंथ की रचना लगभग आठवीं शताब्दी में की थी।
उस समय भारत में अधर्म और अंधविश्वास चरम पर था जिसका कारण था आम जनमानस का वास्तविक धर्म यानी अद्वैत वेदांत से दूरी।
आचार्य शंकर ने अद्वैत वेदांत के संदेश को जनमानस तक पहुँचाने का कार्य किया।
🔥 सत्य के प्रति उनका प्रेम और लोगों के प्रति उनकी करुणा इतनी प्रगाढ़ थी कि उन्होंने वेदांत को जन-जन तक पहुँचाने के लिए केरल से कश्मीर तक पैदल ही यात्रा की।
🏹 एक रोचक घटना:
जब आचार्य शंकर पहली बार अपने गुरु से मिले, तब गुरु ने उनसे उनका नाम पूछा।
उत्तर में आचार्य शंकर ने वो सब गिना दिया जो प्रकृति के अंतर्गत आता है और बता दिया की उनमें से वो कुछ भी नहीं है, और फिर कहा—
🔹 "शिवोऽहम्।"
यह सुनते ही उनके गुरु ने उन्हें अपना शिष्य स्वीकार कर लिया।
📌 "शिवोऽहम्"— “मैं शिव हूँ”
🕉 निर्वाणषटकम् की दिशा:
📖 इस ग्रंथ के छः श्लोक हमें केवल एक ओर संकेत करते हैं:
❌ शिव क्या नहीं हैं?
🤔 पर शिव को समझें कैसे?
🔹 शिव का नाम सुनते ही आपके मन में क्या आता है?
1️⃣ वह शिव, जिनका तीसरा नेत्र खुलते ही सब कुछ भस्म कर देता है?
2️⃣ वह शिव, जो कैलाश पर ध्यानमग्न होकर योगी की मुद्रा में बैठे हैं?
⚡ अगर हम शिव का वास्तविक अर्थ नहीं समझेंगे, तो बताइए, महाशिवरात्रि कैसे मनाएँगे?
❓ क्या सिर्फ उपवास, जागरण, और कथाएँ ही पर्याप्त हैं?
✅ जीवन तभी बदलेगा, जब इन सबके पीछे वेदांत की गहरी शिक्षा होगी।
🕉 निर्वाणषटकम्—इन सारे प्रश्नों का उत्तर है।
📖 निर्वाणषटकम् वह रहस्य खोलेगा, जिन्हें हम शिव मान बैठे हैं।
📌 अगर आप भी शिवत्व को समझने के लिए जिज्ञासु हैं और सत्य की खोज में हैं,
तो यह वीडियो श्रृंखला आपके लिए है।
🎥 इस वीडियो श्रृंखला में क्या मिलेगा?
🔹 आचार्य जी ने निर्वाणषटकम् के प्रत्येक श्लोक को सरल भाषा में समझाया है।
🔹 देखिए, समझिए और इस अमूल्य उपहार को दूसरों तक भी पहुँचाइए!
Can’t find the answer you’re looking for? Reach out to our support team.
All video sessions of these video series are available on this platform only. (Some parts of few videos might be intermittently available on some social media platforms. However, the entire video series with its structure, tests, and processes is not available anywhere else other than this platform.)