"वो मुझे याद आती है। उसकी छुप-छुप के तस्वीरें देखता हूँ।" ये गुलाबी समस्याओं का कोई समाधान नहीं होता है। ज़िंदगी इसलिए नहीं होती है कि आपको बहुत सुख देगी; ज़िंदगी तो ज़ख़्म ही देती है। अच्छे काम में ज़िंदगी में डूबने का यही फ़ायदा होता है। यादें भी आती रहेंगी, जीना दुश्वार होता रहेगा, डट के काम करो, खूब थक जाओ, सो जाओ। और काम के बाद भी ऊर्जा मिली है, तो रैकेट उठा के जाकर के फोड़-फाड़ दो। कोर्ट को भी, नेट को भी, एकदम टूट जाओ, जाकर सो जाओ।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: प्रणाम आचार्य जी। आचार्य जी, थोड़ा स्वार्थपूर्ण प्रश्न है आज मेरा, और बहुत ज़रूरी है मेरे लिए ख़ासकर। अभी मेरे घर की स्थिति थोड़ी ज़्यादा ख़राब चल रही है; गृह-क्लेश प्लस दांपत्य जीवन में मेरी स्थिति इतनी ज़्यादा ख़राब है कि मैं डिवोर्स की स्थिति तक आ गया हूँ।
मेरे घर में ये स्थिति है कि मैं आठ महीने से अपनी वाइफ़ से नहीं मिला हूँ। छोटा बच्चा है, वह भी पटना रह रहा है वाइफ़ के साथ। और मदर की स्थिति यह है कि वह उनको लेना नहीं चाहती हैं। और मैं तो सबके साथ एडजस्ट कर सकता हूँ, करना भी चाह रहा हूँ, क्योंकि मुझे अपनी चेतना का स्तर बढ़ाना है। इस स्थिति में, मैं आ रहा हूँ, कुछ तरक़्की हो रही है आध्यात्मिक की ओर, तो मैं रुकना नहीं चाहता, मैं आगे ही बढ़ना चाहता हूँ। पर मेरी टाँग खींचे जा रही हैं दोनों तरफ़ से। मैं कुछ कर नहीं पाता। पारिवारिक रूप से मैं बहुत परेशान हो गया हूँ।
अब यह स्थिति आ गई है कि लीगल हर्डल भी आने वाला है, मुझे ऐसा महसूस हो रहा है। तो मैं कैसे बढ़ पाऊँगा? मुझे यह समझ में नहीं आ रहा है।




