यहाँ जीसस एक तरह से हँस रहे हैं उनके ऊपर। कह रहे हैं, सत्य थोड़ी छुपा हुआ है, दरवाज़ा थोड़ी बंद है। “नॉक एंड द डोर विल बी ओपनड।” हो सकता है दरवाज़ा खुला ही हुआ हो, नॉक करके तुमको पता चले कि ये तो पहले ही खुला हुआ था। और नहीं भी खुला हुआ है, तो तुम्हारे नॉक करने की देर है। दरवाज़े ने कोई ठान नहीं रखी है कि बंद रहना है। पूछो और जवाब मिलेगा। चाहो और मिल जाएगा। तो बात तुम्हारी चॉइस की है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, आज क्रिसमस ईव है और जीसस जो कह गए, उनका मतलब हमें कभी बताया नहीं गया। मैं एक कॉन्वेंट स्कूल से हूँ और वहाँ पर बहुत सारी प्रेयर्स कराई जाती थीं। बट कभी भी उनका मतलब नहीं बताया जाता था, न कभी मतलब बताया और न हमें कभी समझ आया।
तो जब आपको सुनना स्टार्ट किया, तो जीसस के ऊपर आपने बोला है और वह वीडियोज़ मैंने देखे, तो कुछ समझ में आया। आज मैं कुछ कोट्स पढ़ रही थी “सरमन ऑन द माउन्ट” बुक से, वो मैं आपके सामने रख सकती हूँ? कुछ पूछ सकती हूँ आपसे?
उसमें से पहला कोट है, मैथ्यू 7.13:
“एंटर बाय द नैरो गेट। फॉर द गेट इज़ वाइड एंड द वे इज़ ईज़ी दैट लीड्स टू डिस्ट्रक्शन, एंड दोज़ हु एंटर बाय इट आर मेनी।”







