Live SessionsHIDP 2.0Acharya Prashant’s Philosophical FrameworkHis BiographyThe MissionHis WorkOperation 2030
Op-Eds & ColumnsMedia CoveragePress ReleasesInstitutional TalksPodcastsGalleryInvite Him
BooksArticlesVideo CoursesVideo LibraryCareers
Acharya Prashant App
Get it on Google PlayDownload on the App Store

Contact Us
[email protected]+91 96505 85100
Copyright © 2026 PrashantAdvait Foundation
Terms and ConditionsPrivacy PolicyUndertaking
AP Articles
For YouTrendingAll Topics
AP Articles
Ramayan

महर्षि वाल्मीकि

Acharya Prashant

7min
2.9kreads
5
महर्षि वाल्मीकि

आज महर्षि वाल्मीकि जयंती का सुअवसर है। इससे बेहतर शायद ही कोई मौका मिले भारत के आदिकवि को जानने के लिए। इसलिए आज हम उनके विषय में कुछ महत्वपूर्ण बातें आपके साथ साझा करना चाहते हैं:

महर्षि वाल्मीकि का योगदान

~ भारत व सनातन धर्म में महर्षि वाल्मीकि का योगदान अतुलनीय है। उनकी दो मुख्य रचनाएँ ‘रामायण’ व ‘योगवासिष्ठ’ ने दोनों अलग-अलग मार्गों से आमजनमानस तक वेदांत की गहरी सीख को सरलता से पहुँचाया। ये दोनों ही ग्रंथ काव्य के रूप में रचित हैं, जिससे सदियों से अध्ययन करने वालों के मन पर अपनी सुमधुरता के कारण अंकित हैं और आज भी हम सभी के बीच मौजूद हैं।

~ जहाँ रामायण श्रीराम की जीवन गाथा से हमें सनातनी सूत्रों से अवगत करवाती है। दूसरी और योगवासिष्ठ हमें श्रीराम और उनके गुरु वसिष्ठ के बीच हुई वेदांत-चर्चा को प्रस्तुत करके वेदांत के रस को कहानियों के माध्यम से हमारे लिए सुलभ बनाती है।

लोहजंघ बने वाल्मीकि या रत्नाकर बने वाल्मीकि?

महर्षि वाल्मीकि के जन्म को लेकर दो मान्यतायें प्रचलित हैं:

~ पहली, स्कन्द पुराण की मानें तो: महर्षि कश्यप और अदिति के नवम पुत्र वरुण (आदित्य) से इनका जन्म हुआ। इनकी माता चर्षणी और भाई भृगु थे। वरुण का एक नाम प्रचेत भी है, इसलिये इन्हें प्राचेतस् नाम से उल्लेखित किया जाता है। उपनिषद के विवरण के अनुसार ये भी अपने भाई भृगु की भांति परम ज्ञानी थे। एक बार ध्यान में बैठे हुए इनके शरीर को दीमकों ने अपना ढूह (बाँबी) बनाकर ढक लिया था। साधना पूरी करके जब ये दीमक-ढूह से, जिसे वाल्मीकि कहते हैं, बाहर निकले तो लोग इन्हें वाल्मीकि कहने लगे।

~ दूसरी, पुराणों में पाया जाने वाला दूसरा विवरण: इस विवरण के अनुसार उनका नाम रत्नाकर था, जो कि एक डाकू था। यात्रियों को मारकर उनके धन से अपना परिवार पालते थे। एक दिन नारदजी भी इनके चक्कर में पड़ गए।

जब रत्नाकर ने उन्हें भी मारना चाहा तो नारदजी ने पूछा, “जिस परिवार के लिए तुम इतने अपराध करते हो, क्या वह तुम्हारे पापों का भागीदार बनने को तैयार है?”

रत्नाकर नारदजी को पेड़ से बांधकर इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए घर गए। वे यह जानकर स्तब्ध रह गए कि परिवार का कोई भी व्यक्ति उनके पाप का भागीदार बनने को तैयार नहीं है। लौटकर उन्होंने नारदजी के चरण पकड़ लिए और डाकू का जीवन छोड़कर तपस्या करने लगे। इसी में उनके शरीर को दीमकों ने अपना घर बनाकर ढक लिया, जिसके कारण वे वाल्मीकि के नाम से प्रसिद्ध हुए।

कुछ लोगों का अनुमान है कि हो सकता है, महाभारत की भांति रामायण भी समय-समय पर कई व्यक्तियों ने लिखी हो और अंतिम रूप किसी एक ने दिया हो और वह वाल्मीकि की शिष्यपरंपरा का ही हो।

शोक से उठा था पहला श्लोक!

~ अपने शिष्य भारद्वाज के साथ वाल्मीकि तमसा नदी के तट पर नहा रहे थे। तभी उन्होंने व्याध द्वारा नदी में तैरते क्रौंच पक्षी के जोड़े में से एक को मारते हुए देखा। इस दृश्य से वे बहुत आहात हुए और शोकाकुल होकर उन्होंने व्याध को जो बोला उसे ही संस्कृत में बोला गया पहला श्लोक माना जाता है। ये उद्गार लौकिक छंद में एक श्लोक के रूप में थे।

“मा निषाद प्रतिष्ठां त्वमगमः शाश्वतीः समाः। यत्क्रौञ्चमिथुनादेकमवधीः काममोहितम्॥”

~ ये पूरी घटना उनके मन में उस श्लोक के माध्यम से बहुत समय तक बसी हुई थी, अपनी पीड़ा के विषय में जब उन्होंने नारदजी को बताया तो उन्होंने उन्हें श्रीराम की कथा सुनाई और उसे काव्य के रूप में प्रस्तुत करने की प्रेरणा दी। अपने पहले श्लोक को आधार बनाते हुए उन्होंने पूरे महाकाव्य की रचना की।

रामायण: श्रीराम का जीवन

~ रामायण संस्कृत के सबसे बड़े महाकाव्यों में से एक है, इसमें 24,000 श्लोक हैं, जिन्हें 7 काण्ड और 500 सर्ग में विभाजित किया गया है। तुलनात्मक दृष्टि से देखें तो यह महाभारत के एक-चौथाई भाग के बराबर है व होमर के इल्लिआड के चार गुने के बराबर है।

~ शोधकर्ताओं की माने तो इसकी रचना 700 बी.सी. से लेकर 300 ए.डी. तक हुई। परंतु क्योंकि ये महाकाव्य एक स्मृति ग्रंथ है इसलिए कहा जा सकता है कि रामायण ग्रंथ की रचना से भी पहले से श्रीराम की ये कथा आमजनमानस में प्रचलित रही होगी, जिसे महर्षि ने एक सुमधुर व सुव्यवस्थित प्रारूप दिया।

~ आज के समय में रामायण के 300 से अधिक संस्करण व 2000 से अधिक हस्तलिखित प्रतियाँ उपलब्ध हैं। जो पिछले हज़ारों सालों में समय-समय पर रचे गए। बरोदा स्थित, एक संस्थान द्वारा 24 साल तक ऐसे सभी संस्करणों की समीक्षा के बाद इस ग्रंथ का वो रूप संकलित किया गया जो आज के समय में प्रकाशन में है।

~ पश्चिमी भाषाविदों की मानें तो रामायण काल में ऐसे शैली व ऐसा काव्य दुनिया के किसी भी कोने में आज तक नहीं रचा गया है।

~ यह ग्रंथ अपनी हज़ारों वर्षों की यात्रा के बाद आज भी हमारे जीवन में प्रकाश का एक स्रोत है।

Get Updates
Receive handpicked articles, quotes and videos of Acharya Prashant regularly.

This site is protected by reCAPTCHA.

By continuing, you agree to our Terms and Conditions and Privacy Policy

योगवासिष्ठ: श्रीराम का दर्शन

~ महाभारत के बाद यह संस्कृत का सबसे बड़ा ग्रंथ है, इसमें 29,000 से अधिक श्लोक हैं, जिन्हें 6 प्रकरणों व 458 सर्गों में विभाजित किया गया है। योगवासिष्ठ के 6 प्रकरण कुछ इस प्रकार हैं:

~ योगवासिष्ठ संस्कृत साहित्य में वेदान्त का अतिमहत्वपूर्ण ग्रन्थ है। इसमें महर्षि वसिष्ठ ने भगवान राम को निर्गुण ब्रह्म का ज्ञान दिया था जिससे वो संसार में रहकर भी जीवन-मुक्त होकर रह पाए। इसी वसिष्ठ-राम संवाद को महर्षि वाल्मीकि ने जनकल्याण के लिए संकलित किया। जिसे आज हम योगवासिष्ठ के नाम से जानते हैं।

~ महर्षि वसिष्ठ वैदिक काल के विख्यात ऋषि हैं, साथ ही वे ‘सप्तर्षि’ में से एक हैं। वह योगवसिष्ठ में राम के गुरु और राजा दशरथ के राजकुल गुरु भी थे। ग्रंथ के वैराग्य प्रकरण में उपनयन संस्कार के बाद प्रभु रामचन्द्र अपने भाइयों के साथ गुरुकुल में अध्ययनार्थ गए। अध्ययन समाप्ति के बाद तीर्थयात्रा से वापस लौटने पर रामचन्द्रजी विरक्त हुए। महाराज दशरथ की सभा में वे कहते हैं, “वैभव, राज्य, देह और आकांक्षा का क्या उपयोग है। कुछ ही दिनों में काल इन सब का नाश करने वाला है”। अपनी मनोव्यथा का निवारण करने की प्रार्थना उन्होंने अपने गुरु वसिष्ठ और विश्वामित्र से की।

~ दूसरे मुमुक्षुव्यवहार प्रकरण में विश्वामित्र की सूचना के अनुसार वसिष्ठ ऋषि ने उपदेश दिया है। ३-४ और ५वें प्रकरणों में संसार की उत्पत्ति, स्थिति और लय की उत्पत्ति वार्णित है। इन प्रकारणों में अनेक कहानियों के माध्यम से वेदांत-चर्चा की गई है। छठे प्रकरण का पूर्वार्ध और उत्तरार्ध में विभाजन किया गया है। इसमें संसारचक्र में फँसे हुए जीवात्मा को निर्वाण अर्थात असीमित आनन्द की प्राप्ति का उपाय दिया गया है।

~ यह ग्रंथ अपनी हज़ारों वर्षों की यात्रा के बाद आज भी हमारे लिए वेदांत को सुलभ बनाता है।

महर्षि वाल्मीकि को नमन!

This article has been created by volunteers of the PrashantAdvait Foundation from transcriptions of sessions by Acharya Prashant
5
5
LIVE Sessions
Experience Transformation Everyday from the Convenience of your Home
Live Bhagavad Gita Sessions with Acharya PrashantJOIN NOW
Categories
  • Trending
  • Bhagavad Gita
    Ashtavakra Gita
    Avadhut Gita
    Pingla Gita
    Paramhans Gita
    Ribhu Gita
    Uttar Gita
    Jivanmukt Gita
    Putra Gita
    Ajgar Gita
    Uddhav Gita
  • Relationship
    Sex
    Attachment
    Lust
    Depression and Anxiety
    Stress
    Fear
    Loneliness
    Overthinking
    Anger
    Money
    Happiness
    Desire
    Guilt
    Suffering
    Jealousy
    Confusion
    Motivation
  • Adhyatma Upanishad
    Kathopnishad
    Mundaka Upanishad
    Devi Upanishad
    Chhandogya Upanishad
    Ishavasya Upanishad
    Brihadaranyaka Upanishad
    Amritbindu Upanishad
    Kena Upanishad
    Niralamba Upanishad
    Sarvasara Upanishad
    Shewtashvtara Upanishad
    Narayana Upanishad
    Mandukya Upanishad
    Maitreya Upanishad
  • Veganism
  • Women Liberation
Excerpts From Articles
A Lesser Known Incident From Mahatma Gandhi’s Life
Mahatma Gandhi had been in South Africa at the center of a civil movement for more than two decades but he kept coming to India to attend Congress sessions. There was not much depth in those visits.
Read Full Article
Children’s Day: What Are We Really Giving Our Children?
Children’s Day is celebrated on 14 November every year. We try to provide the best schools, facilities, and plans for our children’s future and celebrate their achievements with pride.
Read Full Article
Israel-Hamas: Unraveling The Role Of Religion In Conflict And Cruelty
Why do conflicts happen, and why is there cruelty in the world? These two things show us what religion means to regular people.
Read Full Article
How To Get Freedom From Anxiety?
Especially in the modern world, unfortunately, a degree of constant anxiety has become an almost normalized state for us. A large portion of our mental health problems as a collective is very much about anxiety and fear. Burn-outs, career pressures, problems with self-esteem, fear of others, stress about studies etc.
Read Full Article
When clarity ends confusion
Decision-making, for most of us, becomes heavier than it needs to be. The moment a choice appears, the mind begins its familiar dance. Thoughts circle around the options, trying to predict outcomes, trying to secure certainty, and the whole thing turns strangely tiring.
Read Full Article
Dr BR Ambedkar: A Visionary Beyond Politics
Dr. Ambedkar is an enduring symbol of struggle, dignity, and the relentless pursuit of justice. His life was not merely a series of events that were linked with politics or social reform. It was an intellectual, social, and spiritual odyssey. Dr.
Read Full Article
Sanatan Dharma is the way if the world is to be saved, rest is just cult
When it comes to philosophy and spirituality, the discourse often becomes dense. But in our endeavour to understand Sanatan Dharma, we will proceed with simple definitions and queries.
Read Full Article
नदी की सफाई में क्या छूट जाता है?
हम यमुना को माँ कहते हैं। घाट पर खड़ा आदमी जब उसे माँ कहता है, तो मुझे उसकी नीयत पर शक करने की कोई वजह नहीं दिखती।
Read Full Article
आप बहुत गलत तरीके से जी रहे थे, अब आपको बता रही जिंदगी
ज़िंदगी की छोटी-से-छोटी स्थिति भी आपके सामने आती है तो अगर आपकी सुधरने की, सीखने की नीयत है तो उस स्थिति के बाद आप वैसे ही नहीं रह जाएंगे जैसे कि आप उस स्थिति के पहले थे. यह मैंने बात करी जीवन की किसी भी साधारण स्थिति की. अभी जो वैश्विक आपदा हमारे सामने है, वह तो निश्चित ही असाधारण है.
Read Full Article
Climate change: When disaster becomes a market
When a flood destroys a bridge, rebuilding it creates economic activity. Someone buys steel and cement, construction companies get contracts, workers are hired, and money changes hands.
Read Full Article
बाल दिवस: बच्चों को क्या दे रहे हैं हम?
बच्चों के लिए हम बहुत कुछ करते हैं। अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाते हैं, उनके लिए सुविधाएँ जुटाते हैं, भविष्य की योजनाएँ बनाते हैं।
Read Full Article
चार राम हैं जगत में, किस राम को चुनेंगे आप?
यह प्रश्न केवल ईश्वर के बारे में नहीं है। इससे कहीं ज़्यादा यह हमारे बारे में है। हम किसे राम कहते हैं, इससे पता चलता है कि हम स्वयं को क्या समझते हैं, किसमें सुरक्षा खोजते हैं और किसके लिए अपना जीवन लगा रहे हैं।
Read Full Article
The planet is irreversibly tipping. Who is pushing it?
We have begun to speak of the future climate as though we could settle the bill later. We shall keep emitting greenhouse gases, warm the planet beyond the limit we have agreed upon and, when technology has improved, bring the temperature down again.
Read Full Article
Jealousy is dependency in disguise
Nobody wants to admit to jealousy, not even to themselves. It is easier to look away from than to examine. But it is worth looking at, because jealousy tells you where your sense of worth is kept.
Read Full Article
Search
Relationship
Related Topics
Relationship
Desire
Karma
Values
God
Maturity
Attachment
Family
Emotions
Compassion
LIVE Sessions
Experience Transformation Everyday from the Convenience of your Home
Live Bhagavad Gita Sessions with Acharya PrashantJOIN NOW
Related Topics
Relationship
Desire
Karma
Values
God
Maturity
Attachment
Family
Emotions
Compassion
Articles On Yog Vashisth
ज़िन्दगी की किताब कैसे पढ़ें?
Clarity
ज़िन्दगी की किताब कैसे पढ़ें?
15min
5.6kreads
218
23

जो सीखने को तैयार है, उसके लिए तो समूचा अस्तित्व ही गुरू है। पर तुममें पहले सीखने की वो महत् आकांक्षा तो उठे। पहले तुम ये मानो तो, कि जीवन बड़ा सूना है, बड़ा व्यर्थ जा रहा है, तुम्हारे भीतर एक छटपटाहट तो उठे। तुम तो झूठे संतोष में जी रहे हो, तुम तो माने बैठे हो कि ये तो ठीक है, मुझे पता ही है। हाँ! हाँ! ऐसा होना चाहिए, वैसा होना चाहिए, सब ठीक है। मस्त रहो! बस ऐसा है, सन्तुष्ट रहो, “संतोषं परमं धनम्।” जिसमें तड़प नहीं है, उसके लिए तो अध्यात्म की शुरुआत ही नहीं हो सकती।

ब्रह्मलीन होने का अर्थ क्या है? || योगवासिष्ठ सार पर (2018)
Yog Vashisth
ब्रह्मलीन होने का अर्थ क्या है? || योगवासिष्ठ सार पर (2018)
26min
953reads
9
मनोविजय के साधन || योगवासिष्ठ सार पर (2018)
Yog Vashisth
मनोविजय के साधन || योगवासिष्ठ सार पर (2018)
39min
286reads
7
7

Articles On Ramayan
फ़िल्मों में रावण को इतना महान क्यों दिखाते हैं?
Ego
फ़िल्मों में रावण को इतना महान क्यों दिखाते हैं?
9min
242reads
9
1

प्रश्नकर्ता: प्रणाम, आचार्य जी। आज के पाठ से अध्ययन का आनंद हुआ। कैसे हुआ, किसे हुआ, यह नहीं कह सकते, बस आनंद ही था। जब हम केवल ब्रह्म-अनुभूति में रम जाते हैं, मन अमन होता है, तब भी संसार का व्यवहार तो द्वैत में ही होगा, मान्यताएँ भी होंगी, वृत्तियाँ…

मनीषियों का साथ, आवृत वृत्तियों का त्याग, आत्म जिज्ञासा और श्वास का नियंत्रण — ये मनोविजय के साधन हैं।
—योगवासिष्ठ सार

प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, प्रणाम। श्वास के नियंत्रण से और आवृत वृत्तियों के त्याग से क्या अभिप्राय है?

आचार्य प्रशांत: समझेंगे बात को। आवृत वृत्तियाँ और श्वास का नियंत्रण, इन…

6

दशहरे पर हम हर साल रावण का पुतला जलाते हैं, और फ़िल्मों में वही रावण ज्ञानी, वीर और महादेव का भक्त दिखता है। तो क्या उसे महिमामंडित किया जा रहा है? बात उलटी है। रावण में दम दिखाया जाता है ताकि दिखे कि महिमा कितनी भी हो, राम के विरुद्ध जाओगे तो पिटोगे। जिसके पास जितना ज्ञान और बल, उसकी ज़िम्मेदारी उतनी ही बड़ी; उसकी विद्वत्ता बचाव की दलील नहीं, सज़ा का तर्क बनती है। ज्ञान लाइसेंस नहीं, कर्तव्य है। हमें जो मिला है, क्या हम उसे बाँट रहे हैं?

चार राम कौन से हैं, और हमें किस राम की ज़रूरत है?
Ego
चार राम कौन से हैं, और हमें किस राम की ज़रूरत है?
9min
70reads
1
1

बचपन से रामायण हमें सिखाती रही है कि अच्छा बेटा, अच्छी पत्नी, अच्छा भाई कैसा होता है। पिता ने वचन दिया, और राम मुस्कुराए, प्रणाम किया, कपड़े बदले और वन को चल दिए। पर ये आदर्श किसके लिए हैं? जगत में चार राम हैं, क्योंकि अहंकार के चार तल हैं। जो निर्देश भी ठीक से नहीं मान पाता, उसे मर्यादा पुरुषोत्तम चाहिए; जो ऊपर उठने लगता है, उसके लिए योगवासिष्ठ और कबीर साहब के निर्गुण राम हैं। ऊपर उठकर हम उस आदर्श को क्यों नकारें, जब वो आम आदमी हमारे भीतर भी बैठा है?

आँख में रावण है, दिल में राम 🙏
Love
आँख में रावण है, दिल में राम 🙏
14min
272reads
10
3

वृद्ध जटायु रावण के सामने खड़े हैं। पंख कट गए हैं, मौत सामने है, पर उनसे हाल पूछिए, तो एक ही उत्तर: “तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है?” आँख में रावण है, दिल में राम है। यही धर्मयुद्ध है, और इसमें विजेता तो हम पहले से हैं। पर भीतर वो उन्मादी प्रेम, वो जुनूनी इश्क़ न हो, तो एक गिलास पानी पिलाकर भी हम अच्छा आदमी होने का भाव खोजते हैं। राम से ऐसा प्रेम कैसे हो, कि कोई वजह न हो, फिर भी मौज हो?

Comments
Add Your Comment
V
Vinod Singh
9d ago
जिज्ञासा है कि वाल्मीकि द्वारा रचित यह ग्रंथ महात्मा बुद्ध के पहले का होगा या बाद का। ऐसा मेरा अध्ययन है कि महात्मा बुद्ध के समय उन्होंने वैदिक काल के कई ऋषियों या उन ऋषियों की परंपरा के ऋषियों से वार्तालाप किया था
A
Anonymous
20d ago
Valmiki bagwan ji ke niyam or vachan
A
Anonymous
1mon ago
Gyanvardhak lekh.kai Baten phli baar jani.
A
Anju Bajaj
3mon ago
बहुत सारी बातें कभी जाना भी नहीं था ।इस लेख से बहुत कुछ जाना ।
S
Sunil
3y ago
बहुत सही कहा आपने| योगवाशिष्ठ अद्वैत वेदांत का अद्भुत ग्रन्थ है|