आकाश से कोई प्रत्यक्ष प्रेम नहीं कर सकता। आकाश से प्रेम है कि नहीं, वो बस इसी से पता चलेगा कि पिंजरे को देखकर आग उठती है कि नहीं, पिंजरे के प्रति विरोध, विद्रोह उठता है कि नहीं। वही प्रेम का सूचक है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: सर, मैं उत्तर प्रदेश से आता हूँ, यहाँ पर सरकारी नौकरी करता हूँ। अगर मेरी धड़कन बढ़ जाए और मैं न बोल पाऊँ, तो थोड़ा समय दीजिए। इसका कारण ये है कि मेरे लिए सेलिब्रिटी फिगर हैं आप, इतने करीब से मैंने कल्पना भी नहीं की थी। ये एक कारण है कि शायद, जबकि मैं अपने ऑफिस में ऑपरेटर भी रहा हूँ, मतलब मंच-संचालन भी कर लेता हूँ, फिर भी कहीं-न-कहीं थोड़ी-सी घबराहट जैसी हो गई। फर्स्ट ऑफ़ ऑल, थैंक यू सर। ये मेरे लिए आशीर्वाद है, और इतने इज़िली से अवेलेबल रहे।
मेरा प्रश्न पिछले डिस्कशन से था। ये प्रश्न उस किताब से भी आया था, जो चैप्टर सिक्स था “स्लीप वॉकिंग थ्रू लाइफ़।” वहाँ पर जो डिस्कशन हुआ था, वो स्क्रिप्ट मतलब, हम किसी लिखी गई कहानी के हिसाब से या स्क्रिप्ट के हिसाब से अपना जीवन जीते हैं।
तो उसमें जब वो डिस्कशन हो रहा था, तो एक पिंजरे में जिस चिड़िया की बात हो रही थी। चर्चा में आपने कहा कि पिंजरे की चिड़िया को आकाश के प्रति कितना प्रेम है, ये इस पर डिपेंड करता है कि वो कितना सैक्रिफाइस या क्या कीमत देना चाहती है। लेकिन मेरा प्रश्न ये था कि अगर उस चिड़िया ने आकाश देखा ही न हो, तो वो कैसे अपनी कीमत




