प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, मैं काफ़ी समय से मेडिटेशन (ध्यान) कर रही हूँ। पिछले कुछ दिनों से कभी-कभी ऐसा होता है कि कुछ समय के लिए टाइमलेसनेस (कालहीनता) का अनुभव होता है। मैं ऐसा क्या करूँ कि ये अनुभव पूरे दिन रहे?
आचार्य प्रशांत: अगर आपको पता न होता कि मेडिटेशन में टाइमलेसनेस जैसी कोई चीज़ होती है, तो ये आपके साथ नहीं होता।
प्र: खासकर ये तब होता है जब मैं ध्यान करती हूँ।
आचार्य: आप मेडिटेटर (ध्यान करनेवाला) तो हैं न, जो कभी मेडिटेशन कर रही है, कभी नहीं कर रही है? एंड मेडिटेटर्स आर सपोज़्ड टू एक्सपीरियंस टाइमलेसनेस, सो यू आर एक्सपीरियंसिंग टाइमलेसनेस। बट यू वोंट एक्सपीरियंस टाइमलेसनेस व्हेन इट विल कॉस्ट यू अ लोट (और ध्यान करने वाले के लिए कालहीनता का अनुभव करना अनिवार्य माना जाता है, इसलिए आप अनुभव कर रहे हैं कालहीनता का। लेकिन आपको कालहीनता का अनुभव तब नहीं होगा जब इसके लिए आपको बहुत अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।)
जैसे कि कोई ऐसी जगह हो जहाँ पर आपको पर मिनट (प्रति क्षण) के हिसाब से चार्ज करते हों कि जितने मिनट की सर्विसेज़ (सेवाएँ) लोगे या जितने मिनट इस जगह पर बिताओगे, उसी के हिसाब से पैसे देने पड़ेंगे। लेट्स से थाउज़ेंड रुपीज़ पर मिनट (मान लीजिए हज़ार रुपए प्रति मिनट), आपके साथ ये नहीं होगा कि आप उस जगह पर दो घंटे बैठे रह गए क्योंकि आपको लगा पाँच ही मिनट बीते हैं। और फिर दो घंटे बाद आपका जब बिल आया तो कितने का आया? लाखों का। वो आपके साथ होगा ही नहीं।



