
ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै। तेजस्विनावधीतमस्तु मा विद्विषावहै।। ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।।
ग्रंथों को पढ़ने से पहले शांति पाठ क्यों जरूरी संक्षिप्त में समझ लेते हैं।
गुरु को क्षोभ इस बात का लगना है कि “अच्छा-ख़ासा मैं ऊपर बैठा था शिखर की ऊँचाइयों पर, इन पगले शिष्यों के लिए मुझे बार-बार अपना आनंद खंडित करके नीचे आना पड़ता है। और नीचे आओ तो ये कैसे-कैसे तो सवाल पूछते हैं, कैसी-कैसी ज़िद करते हैं, कैसे-कैसे बहाने और झूठ बताते हैं, मुझे ही धोखा देते हैं। मैं इनकी खातिर बार-बार नीचे आता हूँ प्रेमवश, और ये मुझसे ही चालाकियाँ करते हैं।“ तो जो गुरु है, उसको यह द्वेष पैदा हो सकता है।
शिष्य को तो द्वेष पैदा होगा ही कि “ये गुरु अपने-आपको बड़ा ज्ञानी समझता है, बार-बार हमारी ही खोट निकालता रहता है। ख़ुद तो न जाने कौन-से आसमान पर बैठा है! ज़मीन के व्यवहार का इसको कुछ पता नहीं, और नीचे आकर के हमसे अजब-गजब बातें करता है। कहता है कि तुम्हारा ये झूठा है, इस चीज़ की नेति-नेति करो, ये छोड़ो, मोह त्यागो, बंधन त्यागो, मुक्ति में बड़े आनंद हैं। हमें ये बातें ही इसकी नहीं पसंद आतीं।“ तो शिष्य में भी द्वेष उठता है गुरु के खिलाफ़।
आरंभ में ही प्रार्थना की जाती है कि “हे परमात्मन्! आप हम दोनों की ही रक्षा करें, गुरु की भी, शिष्य की भी। आप हम दोनों का ही पालन करें। आप हम दोनों को ही शक्ति दें।” क्योंकि दोनों को ही शक्ति की ज़रूरत पड़ने वाली है; गुरु को भी क्रोध आने वाला है और शिष्य में भी गुरु के प्रति दुर्भावना आने वाली है। “हम दोनों की विद्या प्रखर हो और हम दोनों एक-दूसरे के प्रति ईर्ष्या और द्वेष न करें। हे शक्ति सम्पन्न! हमारे त्रिविध तापों का शमन हो। अक्षय शांति की स्थापना हो।”
शांति पाठ की पूरी महत्ता को आचार्य जी ने इस वीडियो सीरिज़ के माध्यम से स्पष्ट किया है। बोध प्रत्युषा सीरीज़ आरंभ करने से पहले शांतिपाठ कर लेते हैं।
आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)
यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।
वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।
संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।
जब आप किसी वीडियो श्रृंखला में एनरोल करते हैं, तो आप उस श्रृंखला को आजीवन देख सकते हैं।
हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ [email protected] पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।